आठवीं कक्षा के दो छात्रों ने की आत्महत्या
शिक्षा क्षेत्र में हडकंप

* बुलढाणा शहर की घटना
बुलढाणा/दि.16- बुलढाणा शहर के एक विख्यात विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढनेवाले दो छात्रों ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से पालकों में हडकंप मच गया हैं. केवल 14 साल के दो विद्यार्थियों द्बारा दो दिनों के भीतर यह घातक कदम उठाने से शिक्षा क्षेत्र में हडकंप मच गया हैं.
शहर के एक विख्यात विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढनेवाले एक छात्र ने शिक्षक व शिक्षिका रहे अपने माता-पिता जब बाहरगांव गए थे तब 11 फरवरी बुधवार को सुबह 10 बजे छत्रपति नगर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद शनिवार 14 फरवरी की शाम 5 बजे मृतक छात्र के दोस्त ने शाला से लौटने के बाद सुंदरखेड परिसर के अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस छात्र के पिता कारागृह के पुलिस कर्मचारी हैं. बुलढाणा के दो छात्रों द्बारा आत्महत्या किए जाने से पालकों को झटका लगा हैं. इस सनसनी खेज घटना के पीछे का कारण तलाशना पुलिस के सामने चुनौती हैं.
* दोनों छात्रों के पालक उच्च शिक्षित
इन दोनों घटनाओं में एक छात्र के माता-पिता शिक्षक और शिक्षिका हैं. जबकि शनिवार को घटित दूसरी घटना में मृतक छात्र के पिता पुलिस विभाग में कार्यरत है. इस कारण उच्च शिक्षित व घर की परिस्थिति अच्छी रहते हुए भी इन दोनों नाबालिग छात्रों की आत्महत्या कारण क्या हो सकता हैं? यह तलाशना पुलिस के सामने बडी चुनौती हैं.





