शेअर मार्केट में निवेश करने के नाम पर 6 लाख रुपए की ठगी

साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

अमरावती/दि.16- अमरावती शहर के नवाथे प्लॉट में रहनेवाले एक 40 वर्षीय युवक को एक फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी के जरिए शेअर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा देने का प्रलोभन देकर 6 लाख रुपए से ठग लिया गया. शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने जालसाजी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं. ठगे गए युवक का नाम युवराज रूपराव खोडस्कर हैं.
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता युवराज खोडस्कर निजी नौकरी करता हैं. उसका महाराष्ट्र बैंक और एसबीआई में सेविंग अकाउंट है. वह शेअर मार्केट में निवेश करता हैं. 7 अक्तूबर 2025 को इंस्टाग्राम देखते उसे ट्रेडराईजर नामक ऑनलाइन ट्रेडिंग/ इनवेस्टमेंट कंपनी की लिंक आई. तब उसने उस लिंक को क्लिक कर उसमें के शेअर मार्केट की जानकारी का फॉर्म भरकर मोबाईल नंबर 9421743005 रजिस्टर किया. पश्चात 9 अक्तूबर को वह घर पर था तब उसे 8238756408 क्रमांक के मोबाईल से फोन आया और सामनेवाले व्यक्ति ने अपना नाम तेजस शुक्ला अंधेरी मुंबई का रहने की जानकारी देते हुए उपरोक्त कंपनी से बातचीत करने की बात कहीं. उसने युवराज को कंपनी में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा देने का प्रलोभन दिया. पश्चात युवराज खोडस्कर को लिंक भेजी. युवराज ने उसपर अपना ट्रेडिंग अकाउंट ओपन कर अपने बैंक खाते से 6 लाख रुपए निवेश किए. पश्चात दोनों मोबाईल नंबर धारक ने कोई प्रतिसाद नहीं दिया. अपने साथ जालसाजी होने का पता चलने पर युवराज ने साईबर पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं.

Back to top button