मयूरेश अपार्टमेंट वासियों ने शिवभक्तों को छाछ का किया वितरण

नवनिर्वाचित नगर सेवकों का किया गया सत्कार

अमरावती/दि.17 – माधवनगर के मयुरेश प्लॉट ओनर्स सोसायटी के अध्यक्ष दीपक हुंडीकर के मार्गदर्शन में सोसाइटी के लोगों की ओर से तथा शुभम खरसान यंग टीम की ओर से शिवभक्तों को महाशिवरात्रि के शुभपर्व पर शीतल छाछ का वितरण किया गया. हर साल हजारों भक्त गडगडेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए जाते है. भक्तों के सेवार्थ शुभम खरसान यंग टीम ने छाछ वितरित किया. सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक छाछ वितरण किया गया. इस सेवा का पांच हजार शिवभक्तों ने लाभ लिया.
टीम की ओर से विगत चार वर्षों से यह सेवा कार्य किया जाता है. सेवा कार्य का यह पांचवा साल था. इस कार्यक्रम दौरान हालही में मनपा चुनाव में विजयी नगर सेवक व पूर्व महापौर विलास इंगोले, मिलींद बांबल, रतन डेंडुले, सुनीता भेले, स्वाति कुलकर्णी, लविना हर्षे, ललिता रतावा का सत्कार किया गया. तथा संत गाडगेबाबा पुरस्कार से सम्मानित होने वाले मनीष पावडे का दीपक हुंडीकर एवं अभिनंदन पेंढारी ने भावपूर्ण सत्कार किया. कार्यक्रम के लिए अभिनंदन पेंढारी, राजेंद्र खरसान, शुभम खरसान, अमोल राकेश, करण तुरखेडे, राजेश जैन, राम राऊत, जय बोचे, जयंत मेहरे, पवन रेड्डी, रत्ना मावले, अलका खरसान, श्रीकांत हुंडीकर, प्राची गायकवाड, संजय देशपांडे, नितिन दांडगे, प्रसन्न गायकवाड, चितेश खडारे ने सहयोग किया. इस अवसर पर सर्वश्री पुरुषोत्तम मुंदडा, मधुभाऊ साऊरकर, राजु भेले, सुरेश रतावा, महेंद्र देशमुख, राधेश्याम यादव, रमेश राजोते, सुरेश टाकले, संतोष शर्मा, सतीश कोल्हटकर, सुरेश धावडे, माधव जोगलेकर, पवार, विशाल कुलकर्णी, अजय कोलपकर, डॉ. वसंत जामोदे, विजय राकेश, शेखर पांडे, प्रवीण अबुलकर, किरण, अनंत, अदवेत साऊरकर उपस्थित थे. कार्यक्रम सफल बनाने के लिए आयोजक दीपक हुंडीकर व शुभम खरसान ने प्रयास किए.

Back to top button