चपरासीपुरा के बवामी सिमेंट डिपो में लगी भीषण आग
दो घंटे के अथक प्रयासों के बाद किया आग को काबू में

* लाखों रुपए का नुकसान, कोई जीवितहानी नहीं
अमरावती/दि.17- शहर के चपरासीपुरा चौक स्थित विमाको अपार्टमेंट के बवामी सिमेंट डिपो नामक हार्डवेअर की दुकान में लगी भीषण आग से लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया. यह आग शॉर्ट सर्किट से लगने का अनुमान हैं. दो घंटे के अथक प्रयासों के बाद दमकल कर्मियों ने आग को काबू में किया. यह घटना सोमवार 16 फरवारी को घटित हुई थी.
जानकारी के मुताबिक चपरासीपुरा के विमाको अपार्टमेंट में बवामी सिमेंट डिपो नामक हार्डवेअर की दुकान है. जहां बिल्डींग मटेरियल के सामान समेत ऑईल पेंट का सामान मिलता हैं. इस प्रतिष्ठान में सोमवार को अचानक आग लग गई. इसकी जानकारी दमकल विभाग के मनोज इंगोले व केंद्र प्रमुख प्रेमानंद सोनकांबले को मिलते ही उनके आदेश पर ॅफायरमेन मनीष उताने, विशाल भगत, निखिल चौधरी, अमोल निस्ताने, प्रशांत, शेख तौसिफ, शेखर कोल्हे, राजू शेंडे, सारंग राठोड का दल तत्काल घटनास्थल पहुंचा. इन कर्मचारियों ने आग को काबू करने का प्रयास किया. लेकिन दुकान में ऑईल पेंट रहने से आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था. दो घंटे के अथक प्रयासों के बाद फोम ब्रांच की सहायता से इस आग को काबू में किया गया. करीबन 40 लीटर फोम ब्रांच का इस्तेमाल इस आग को काबू में करने के लिए किया गया. आग को काबू में करने के लिए तीन फायर टेंडर का इस्तेमाल किया गया. आग से दुकान का लाखों रुपए का नुकसान हुआ. भाग्यवश कोई भी जीवित हानी नहीं हुई. शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का अनुमान लगाया गया हैं.