‘उन’ दो दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत
ट्रैक्टर और दुपहिया में भिडंत

शिरजगांव कसबा/दि.21 – शिरजगांव थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सडक दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई. पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं.
खरपी से चांदूर बाजार मार्ग पर 30 जनवरी की शाम हुई दुर्घटना में मध्यप्रदेश के भैसदेही तहसील में आनेवाले लोपई ग्राम निवासी विजय कासदेकर (22) और शिवलाल हिरालाल धाडसे (55) की मृत्यु हो गई. बताया जाता है कि बिना नंबर के लाल रंग के ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने वाहन सडक पर खडा किया था. शिकायतकर्ता झरी कासदेकर का बेटा विजय कासदेकर और दामाद शिवलाल धाडसे यह अपनी एमपी 48- झेडडी- 0212 दुपहिया से जा रहे थे. तब इस खडे ट्रैक्टर को पीछे से दुपहिया भीड गई. इस हादसे में दोनों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई.
* बहिरम मार्ग पर एक की मौत
दूसरी घटना 11 फरवरी को खरपी से बहिरम मार्ग पर घटित हुई. तेज रफ्तार दुपहिया द्बारा मारी गई टक्कर में गारपठार निवासी मलूकचंद गुलकू (46) की मृत्यु हो गई. मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया हैं.





