छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर

60 शिवप्रेमियों ने किया रक्तदान

* 250 नागरिकों के की गई स्वास्थ्य की जांच
* प्रहार जनशक्ति पार्टी का आयोजन
अमरावती /दि.21 – हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के निमित्त प्रहार जनशक्ति पार्टी के महानगर प्रमुख बंटी रामटेके के मार्गदर्शन में जय माता दी मंगल कार्यालय सूतगिरणी परिसर में भव्य रक्तदान तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था. जिसमें 60 शिवप्रेमियों ने रक्तदान कर श्री छत्रपति शिवाजी महाराज का अभिवादन किया. वहीं 250 नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई.
रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर का विधिवत उद्घाटन दिव्यांग हृदय सम्राट पूर्व राज्यमंत्री बच्चू कडू के हस्ते किया गया. इस समय प्रहार जनशक्ति पार्टी के महानगर प्रमुख बंटी रामटेके, जिला प्रमुख छोटू महाराज वसू, प्रहार जनशक्ति युवा आघाडी प्रमुख प्रशांत देशमुख, संपर्क प्रमुख गोलू पाटिल मंच पर उपस्थित थे. प्रहार जनशक्ति पार्टी व महानगर प्रमुख बंटी रामटेके, सूतगिरणी सामरा नगर प्रभाग मित्र परिवार की ओर से व सिटी मल्टी स्पेशालिटी हॉस्पिटल कल्याण नगर के सहयोग से छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर आयोजित इस शिविर की शुुरुआत सुबह 11 बजे से हुई. दोपहर 2 बजे तक 60 यूनिट रक्त संकलित किया गया और 250 नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई.
इस शिविर में विविध रक्त जांच, मेंदू रोग, मनका रोग, अस्थिरोग, मानसिक रोग, कीडनी, आंखे आदि की जांच तज्ञ डॉक्टरों के मार्गदर्शन में की गई. जिसमें मेंदू व मनका रोग तज्ञ अंकुश वानखडे, डॉ. वैशाली नन्नावरे, अस्थिरोग तज्ञ डॉ. विनित अवसरमोल, मानसिक रोग तज्ञ डॉ. हर्षल भगत ने सहकार्य किया. इस समय गौरव ठाकरे, प्रशांत शिरभाते, नितिन शिरभाते, डॉ. चाटे, अभिजीत गोंडाणे, किशोर ढगे, अमोल लाड, संदेश जयस्वाल, सूरज माणके, मधुकर मुले, शेषराव धुले, अजय तायडे, नंदू वानखडे, विक्रम जाधव, राम करुले, अंकुश पंचवटे, आशीष जवंजाल, निरंजन ठाकरे, शुभम भेंडे, यश मोहोड, मुकेश घुंडियाल, अनिल रामटेके, शुभम झलके, ऋषभ मोहोड, संदीप चव्हाण, सचिन आवई, विशाल आगरे, अनिकेत गवई, विक्की वानखडे, आकाश जगदाले, विशाल ठाकुर समेत मनीष देशमुख, नितिन तायडे, समिप तायडे, कुणाल खंडारे, धीरज पिंजरकर, रितेश हातागले, ओम गुगलमाने, हर्षल सगले, उपसरपंच अतुल शिंगन आदि उपस्थित थे.

Back to top button