पत्नी से गाली-गलौज कर धमकी देनेवाले पति पर मामला दर्ज

मंगरुलपीर /दि.26 – पत्नी से गाली-गलौज कर धमकी देने के प्रकरण में मंगरुलपीर पुलिस ने मंगलवार 24 फरवरी को पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
दाभा निवासी सुलोचना सिद्धेश्वर मोरे नामक महिला द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक उसका विवाह 16 वर्ष पूर्व सिद्धेश्वर वासुदेव मोरे के साथ हुआ है. उसे 15 साल की एक बेटी है. आरोपी पति यह एसटी महामंडल में चालक के रुप में कार्यरत है. वह अभी नागपुर डिपो में सेवारत है. शादी के बाद कुछ दिनों तक घर संसार अच्छा चलता रहा. लेकिन पश्चात चरित्र पर संदेह कर प्रताडना शुरु हो गई. इस कारण पति-पत्नी अलग रहने लगे. शिकायतकर्ता अपनी बेटी के साथ मायके मां के पास रहने लगी. आखिरकार उसने मंगरुलपीर के दिवाणी न्यायालय में पति के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. इस कारण पत्नी से गाली-गलौज कर धमकी दिए जाने पर पुलिस में दर्ज की गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है.