बिजली का करंट लगने से युवा किसान की मौत

मालेगांव/ दि.27 – खेत में गेंहू की फसल को पानी देेते समय अचानक बिजली का करंट लगने से युवा किसान मारूति अभिमान कालापाड (32) की मृत्यु हो गई. यह घटना 24 फरवरी को सुबह 8 बजे के दौरान खिर्डा खेत शिवार में घटित हुई.
जानकारी के मुताबिक मारोती कालापाड के पास खिर्डा गांव में दो एकड खेती है. इस खेत में उन्होंने गेंहू की बुआई की थी. मंगलवार 24 फरवरी को सुबह वे गेहूं की फसल को पानी दे रहे थे तब अचानक बिजली का करंट लग गया. इस घटना मेंं उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. मारोती कालापाड के पीछे पत्नी, 6 माह की बेटी, पिता और भारतीय सेना में कार्यरत एक भाई का भरापूरा परिवार है. युवा किसान की मृत्यु होने से गांव में शोक व्याप्त है.





