मेलघाट प्रकल्प ग्रस्तों को बडी राहत, प्लॉट होंगे वर्ग 1

घाट लाडकी में महाराजस्व अभियान की पूर्व तैयारी

* लोगों का फायदा, तहसीलदार ने किया लाभ लेने का आवाहन
चांदुर बाजार/ दि. 28 – मेलघाट व्याघ्र प्रकल्प से 15 वर्ष पूर्व स्थलांतरित हुए प्रकल्पग्रस्त बंधुओं के लिए राहत देनेवाला निर्णय हुआ. उनके खेत व निवास के लिए दी गई भूमि अब ‘भोगवटदर वर्ग 2’ से ‘वर्ग 1’ किया जायेगा. यह महत्वपूर्ण जानकारी तहसीलदार मनोज सोनारकर ने ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियान’ की पूर्व तैयारी सभा में दी.
ब्राह्मणवाडा थडी मंडल में घाटलाडकी में 26 फरवरी को विशेष सभा का आयोजन किया गया था. इस समय तहसीलदार सोनारकर ने गांववासियों से प्रत्यक्ष संवाद साधकर उनकी प्रलंबित समस्या की जानकारी ली और उस समस्या का तत्काल निराकरण करने का आश्वासन दिया. इस सभा में मंडल अधिकारी भारत पर्वतकर, ग्राम राजस्व अधिकारी (तलाठी) रोशनी जयस्वाल, राजस्व सेवक राहुल राजेश, नीलेश थोरात सहित परिसर के नागरिक बडी संख्या में उपस्थित थे. इस निर्णय के कारण परिसर के नागरिक बडी संख्या में उपस्थित थे. इस निर्णय के कारण मेलघाट मेलघाट प्रकल्पग्रस्त में समाधान का वातावरण है. प्रशासन के प्रयासों से सर्वत्र स्वागत हो रहा है.

शासकीय योजना का लाभ अंतिम घटकों तक पहुंचावे और नागरिकों की प्रलंबित समस्या का तत्काल निराकरण करें. यही ‘महाराजस्व अभियान’ का मुख्य उद्देश्य है.
– मनोज सोनारकर, तहसीलदार

नागरिकों को फायदा
मेलघाट में से स्थलांतरित परिवारों को पुनर्वसन के लिए दी गई जमीन अभी तक ‘भोगवटदार वर्ग 2’ के रूप में पंजीकृत थी. शासन निर्णयानुसार उसे ‘वर्ग 1’ किए जाने से जमीन व्यवहार, कर्जप्राप्ती व मालकी हक्क की दृष्टि से नागरिकों को फायदा होगा.

अतिक्रमणधारकों के लिए सूचना
जिन नागरिकों के घर अतिक्रमित जगह पर है. वे घर पट्टे प्राप्त करने के तत्काल आवेदन प्रस्तुत करे, ऐसा प्रशासन ने आवाहन किया है. आवश्यक दस्तावेज सहित आवेदन करने पर नियमानुसार समस्या का हल किया जायेगा, ऐसा स्पष्ट किया गया है.

 

Back to top button