नशे में ट्रक चालक ने मारी बाइक को टक्कर
हेलमेट ने बचाई जान, युवक गंभीर घायल

अमरावती/दि.28 -तिवसा शहर और आसपास के क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण हादसे में एक के पेट्रोल पंप चौक पर एक कथित रूप से युवक गंभीर रूप से घायल हुआ. वहीं शहर नशे में धुत ट्रक चालक ने बाइक सवार की टक्कर मार दी. दोनों घटनाओं से नागरिकों में रोष और भय का माहौल है. शुक्रवार सुबह लगभग 7.30 बजे तलेगाव फाटा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बह हादसा हुआ.
आकाश तेलंगे (22 दिघी महल्ले) अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच 27/एएन 6070 से तलेगांव फाटा की ओर जाने के लिए राजमार्ग पार कर रहे थे. इसी दौरान अमरावती की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार (क्र.एमएच 08/झेड 9326) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक दूर जा गिरी. सौभाग्य से युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन उसके पैर में गंभीर चोट आई. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे तिवसा उपजिला अस्पताल पहुंचाया. हालत चिंताजनक होने के कारण बाद में उसे अमरावती के जिला सामान्य अस्पताल रेफर किया गया. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और आगे की जांच शुरू की है. पेट्रोल पंप चौक पर नशे में ट्रकचालक की टक्कर दूसरी घटना तिवसा शहर के व्यस्त पेट्रोल पंप चौक पर हुई. आभास सतीश यावले (19, तिवसा) अपनी बाइक से जिम जाते समय जा रहे थे, तभी ट्रक (क्र. जीजे 36/वी 0003) ने उन्हें टक्कर मार दी. प्राथमिक, जानकारी के अनुसार ट्रक चालक नशे की हालत में था. इस हादसे में आभास को मामूली चोटें आई हैं. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.





