सिस्टम हैक कर हो सकती है कार चोरी

कंपनी के सुरक्षा फीचर्स के बावजूद सावधानी जरुरी

* टेक्नोसेवी चोरों की टोलियां सक्रिय!
अमरावती/दि.28 – आज के दौर में कारें बडी स्मार्ट हो गई है. फिर भी चोरों ने हाईटेक पद्धत अपनाकर कार चोरी का फंडा निकाल लिया है. बगैर कांच फोडे लैपटॉप या सिग्नल्स हैक कर कुछ सेकंड में आपकी महंगी कार चोरी हो सकती है. इसे रिले अटैक या की-लेस एंट्री हैकींग कहा जाता है. खबर है कि, अकोला में इस प्रकार की कार चोरी हाल ही में उजागर हुई है.
* कैसे करते चोर कारनामा?
चोर आपकी घर की बाहर खडी कार की चाबी के सिग्नल कॉपी करते हैं, जिससे कार का लॉक खोला जा सकता है. अमरावती जिले में अभी तक ऐसी चोरी उजागर नहीं हुई है. किंतु सावधानी बरतना ही बेहतर रहेगा. सूत्रों की माने तो चोरों की टोली तकनीकी ज्ञान से भरपूर है. उन्होंने एक बार गाडी को टारगेट किया तो 10-15 मिनट में सॉफ्टवेअर हैक कर वे कार या वाहन शुरु कर देते और चोरी का आलार्म न बजे, इसके लिए जैमर्स का उपयोग करते है.
* धातु के डिब्बे में रखे चाबियां
आधुनिक पद्धति से हो रही कार चोरी को रोकने कुछ सरल और प्रभावी बातें करना आवश्यक है. सबसे महत्वपूर्ण आपकी स्मार्ट चाबी घर के दरवाजे या खिडकी के पास न रखे. चाबी सदैव पाउच या धातु के डिब्बे में रखे, जिससे सिग्नल्स बाहर नहीं जाएंगे. उसी प्रकार कार का सॉफ्टवेअर समय-समय पर अपडेट करना भी फायदेमंद रहता है. कंपनी नये सुरक्षा फीचर्स अपडेट कर देती है.
* कार पार्क करते समय
कार की चाबी हमेशा फैराडे बैग या सिग्नल ब्लॉक करने वाले पाउच में रखने की सलाह भी दी जा रही है. डिजिटल सुरक्षा के साथ पुरानी पद्धति से फिजिकल स्टेअरिंग लॉक, व्हील लॉक फायदेमंद रहता है. कार का सॉफ्टवेअर सदैव अपडेट करते रहे. उसी प्रकार सीसीटीवी कैमरा निगरानी की जगह पर एवं उजाले में कार पार्क करें, तो बेहतर रहेगा. व्हील लॉक करना भी अच्छा रहता है. वह तो ना चोरों या हैकर्स के लिए कठीन रहता है. कार के ओबीडी पोर्ट को लॉक लगाने पर चोर अपना सिस्टम कार से नहीं जोड सकते.
* क्या कहते हैं पुलिस निरीक्षक?
राजापेठ के थानेदार पुनीत कुलट ने इस प्रकार की सिस्टम हैक कर कार चोरी की घटनाओं से सावधान रहने कुछ टिप्स दिये. उन्होंने बताया कि, केवल तकनीक पर निर्भर न रहते हुए वाहनों की सुरक्षा हेतु मैन्यूवल लॉक का भी उपयोग किया जाना चाहिए. संदिग्ध हलकच दिखाई देने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए.

Back to top button