
अमरावती/दि.5 – भारतीय कबड्डी फेडरेशन के महासचिव जितेंद्रसिंह ठाकुर ने विगत 3 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व क्रीडा मंत्री मनसुख मडावी एवं सांसद जे.पी. नड्डा के साथ राष्ट्रीय खेल नीति के संदर्भ में ऑनलाइन चर्चा की. इस ऑनलाइन वेबीनॉर में देशभर से क्रीडा संगठनों के पदाधिकारी व क्रीडा विशेषज्ञ जुडे हुए थे.





