अब राशन में गेहु के साथ मक्का भी मिलेगा

मार्च माह से राशन में बदलाव, जिले में मक्का का उत्पादन बढा

अमरावती/दि.6 – जिले में मक्का फसल का उत्पादन बढने से किसानों का मक्का स्थानीय स्तर पर ही बेचा जाए, इस उद्देश्य से सार्वजनिक वितरण प्रणाली व्यवस्था में (राशन) गेहु के साथ मक्का का भी वितरण करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. मार्च माह से यह निर्णय अमल में लाया गया.
जिले की अनेक तहसीलों में इस साल मका उत्पादन समाधानकारक हुआ हैं. लेकिन बाजार में अपेक्षित दाम न मिलने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड रहा था. किसानों की इस परेशानी को देखते हुए जिला आपूर्ति विभाग ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया हैं. जिन तहसीलों में मक्का का उत्पादन अधिक हैं. उन तहसीलों में राशन द्बारा मक्का वितरित किया जाएगा. जनवरी माह से ही राशन में चावल का प्रमाण घटाया गया हैं. जिसकी वजह से लाभार्थियों कोे गेहू और चावल पर निर्भर रहना पड रहा था. किंतु अब गेहु के साथ मक्का का वितरण किए जाने से अनाज वितरण में विविधता आएगी और आहार भी बदलेगा.
गेहु और मक्का के मिश्रण की वजह से पोषकता बढने में मदद मिलेगी ऐसा तज्ञों का कहना हैं. वर्तमान में प्राधान्य गु ट में तीन किलो गेहू, व दो किलो चावल दिए जा रहे है. वहीं बीपीएल में 21 किलो गेहू और 14 किलो चावल दिए जा रहे हैं. प्रधान्य गट में दो किलो चावल तथा बीपीएल में 6 किलो चावल कम कर दिए गए है. अब गेहु के कोटे से मक्का दिया जाएगा. शासन के इस निर्णय से किसानों के उत्पादन को बाजार उपलब्ध होगा. वहीं राशनकार्ड धारकों को नए अनाज का स्वाद चखने मिलेगा. फिलहाल यह योजना अंतिम चरण में हैं. जल्द ही प्रत्यक्ष रूप में मक्का का वितरण शुरू किए जाने की जानकारी जिला आपूर्ति विभाग द्बारा दी गई हैं.

Back to top button