विवाहित युवक ने घर में लगाई फांसी
वलगांव थाना क्षेत्र के आष्टी गांव की घटना

अमरावती/ दि. 6- एक 32 वर्षीय विवाहित युवक ने अपने घर में कोई सदस्य न रहते शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना वलगांव थाना क्षेत्र के आष्टी गांव में घटित हुई. आत्महत्या करनेवाले युवक का नाम चंदु बबनराव लोखंडे है.
जानकारी के मुताबिक भातकुली तहसील में आनेवाले आष्टी गांव निवासी चंदु लोखंडे (32) नामक युवक विवाहित था. लेकिन उसकी पत्नी उसे छोडकर चली गई थी. गुरुवार 5 मार्च को दोपहर 2 बजे के दौरान चंदु की मां बाहर गई थी तब चंदु लघुशंका के लिए गया और वहीं पर फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली. जब मां घर लौटी तब चंदु फांसी लगाया हुआ दिखाई दिया. उसने भयभीत होकर चिख पुकार शुरू की तब क्षेत्र के नागरिक घटनास्थल की तरफ दौड पडे. वलगांव पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई. पुलिस ने तत्काल चंदु को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित किया. चंदु लोखंडे की आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.





