रहीमापुर चिंचोली में हुआ ‘विदर्भ केसरी शिवभोले शंकरपट’ का आयोजन

उपमहापौर सचिन भेंडे सहित युवा स्वाभिमान पार्टी के नेताओं की रही प्रमुख उपस्थिति

अमरावती /दि.7- अंजनगांव सुर्जी तहसील के रहीमापुर चिंचोली गांव में भव्य विदर्भ केसरी शिवभोले शंकरपट का आयोजन किया गया. इस पारंपरिक ग्रामीण खेल प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमरावती महानगर पालिका के उपमहापौर सचिन भेंडे एवं मनपा में युवा स्वाभिमान पार्टी के गटनेता नाना आमले सहित अवी काले, श्रीकांतकुमार इंगले तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे. उन्होंने आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और आयोजकों से मुलाकात कर प्रतियोगिता का उत्साह बढ़ाया.
शंकरपट प्रतियोगिता में आसपास के गांवों से आए बैलजोड़ों और उनके मालिकों ने भाग लिया. प्रतियोगिता के दौरान ग्रामीण खेल संस्कृति और पारंपरिक खेलों के प्रति लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया.

Back to top button