पति ने पत्नी के फोटो पर किया अश्लिल कमेंट्स

जान से मारने की दी धमकी

* गाडगे नगर थाने में मामला दर्ज
अमरावती/दि.9 – पति द्बारा सोशल मीडिया पर पत्नी के फोटो पर अश्लिल कमेंट्स कर उसे वायरल किया. उसे गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी दी. यह घटना शनिवार 7 मार्च को गाडगे नगर थाना क्षेत्र में उजागर हुई. इस प्रकरण में पीडित विवाहिता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं.
पीडित 33 वर्षीय विवाहिता को उसका पति शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करता रहने से उसने अपने पति के खिलाफ गाडगे नगर थाने में शिकायत दर्ज की थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था. विवाहिता अपनी मां के घर मायके में थी तब विवाहिता के पति ने उसके मोबाईल नंबर से सोशल मीडिया पर पत्नी के फोटो पर अश्लिल भाषा में कमेंट्स किया और उसे वायरल कर विवाहिता की बदनामी की. पति इतने पर ही नहीं रूका, उसने मोबाईल पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दी. साथ ही गाली-गलौच भी की. इस प्रकरण में पीडित विवाहिता द्बारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर गाडगे नगर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं.

Back to top button