बजट सत्र में हिस्सा लेने संसद पहुंचे सांसद बलवंत वानखडे

अमरावती/दि.9 – राजधानी नई दिल्ली स्थित संसद भवन में आज से शुरु हुए बजट सत्र में हिस्सा लेने के लिए जिले के सांसद बलवंत वानखडे आज संसद भवन परिसर पहुंचे. जहां पर उनकी सांसद शाहू महाराज तथा डॉ. प्रशांत पडोले के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. जिसके तहत संसद के बजट सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों, जनहित से जुड़े विषयों तथा क्षेत्रीय विकास से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श किया गया. इस समय तीनों सांसदों ने आगामी संसदीय कार्यवाही को लेकर भी चर्चा की और देश तथा राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए. बता दें कि, बजट सत्र के दूसरे चरण में कई महत्वपूर्ण विधेयकों और नीतिगत मुद्दों पर संसद में चर्चा होने की संभावना है, जिसे लेकर सांसदों के बीच लगातार बैठकें और संवाद जारी हैं.





