मुंबई से लेकर गोंदिया तक

प्रदेश में 11 मार्च तक उष्ण लहर!

* मौसम विभाग ने किया अलर्ट
अमरावती/दि.9 – आज और अगले दो दिन महाराष्ट्र के मुंबई से लेकर विदर्भ तक एवं धुले से लेकर कोल्हापुर तक अनेक भागों में हीट वेव की आशंका मौसम विभाग ने व्यक्त की है. लोगों को तेज धूप से आगाह किया गया है. कोंकण से लेकर विदर्भ तक पारा 40-42 डिग्री हो जाने की संभावना व्यक्त की गई है. इसके बाद दो दिन थोडी राहत मिलेगी. तत्पश्चात पुन: पारा चढने की संभावना प्रादेश मौसम विभाग ने जतायी है. विदर्भ के भी अधिकांश हिस्सों में आसमान से आग बरसने का सिलसिला जारी रहने की संभावना जतायी गई है. अमरावती, अकोला, वर्धा को तीन दिनों तक उष्ण लहर की चेतावनी दी है. वहीं गडचिरोली, गोंदिया, चंद्रपुर के लिए अभी कोई चेतावनी नहीं दी गई. जबकि पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाडा के भी अधिकांश भागों में अगले पांच दिनों तक पारा चढने और वातावरण शुष्क रहने की संभावना जतायी गई है. कोंकण के अनेक शहर, पश्चिम महाराष्ट्र के अनेक जिलों में हल्की बरसात भी हो सकती है. दक्षिणी महाराष्ट्र में कोल्हापुर, सांगली, सातारा में बिजली गरज-चमक के साथ बारिश का अंजादा है.

Back to top button