एसआईआर प्रक्रिया की पूरी जानकारी जनता तक पहुंचाएं

कांग्रेस की मांग, एसडीओ भटकर को ज्ञापन

अमरावती/दि.9 – कांग्रेस शहर अध्यक्ष बबलू शेखावत के नेतृत्व में आज उपविभागीय अधिकारी अनिल भटकर को निवेदन देकर एसआईआर प्रक्रिया संबंधी समस्त जानकारी सभी नागरिकों तक पहुंचाने का अनुरोध किया. इसके लिए मार्गदर्शन शिविर और जनजागृकता अभियान शुरु करने की विनती जिला प्रशासन से की गई. आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध करते हुए कांग्रेस ने कहा कि, किसी भी नागरिक का नाम छूटने न पाये.
निवेदन देते समय बबलू शेखावत के साथ अब्दूल रफीक रफ्फू, पत्रकार गुड्डू हमीद, अफजल चौधरी, शेख रेहान भल्ला, नगरसेवक सादिक शाह, कलीम शाह, इमरान शाह, रफीक भाई, अज्जू भाई, सैफ अली, शेख इसरार आलम आदि मौजूद थे.
कांग्रेस ने निवेदन में स्पष्ट कहा कि, अधिकारी और कर्मचारी एसआईआर की प्रक्रिया करते समय यह सुनिश्चित करें कि, कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रह जाये. प्रत्येक वार्ड एवं क्षेत्र के नागरिकों को इस प्रक्रिया के बारे में सही एवं स्पष्ट जानकारी दी जाये.

Back to top button