राजकमल रेलवे उडानपुल को ‘जमींदोज’ करने का काम हुआ शुरू

दोपहर तक जनरेटर में आई खराबी के कारण नहीं शुरू हो पाया तोडफोड का कार्य

* लोकनिर्माण विभाग से एनओसी न मिलने के कारण अटका पडा था यह काम
अमरावती/दि.10- वाहनों सहित राहगिरों के लिए भी खतरनाक व जानलेवा हुआ राजकमल का रेलवे उडानपुल 6 माह से बंद हैं. अब राज्य सरकार द्बारा इस रेलवे उडानपुल के निर्माण के लिए बजट में 125.37 करोड रूपए मंजूर किए जाने से इस उडानपुल को तोडने का काम शुरू किया जा रहा हैं. लेकिन जनरेटर समेत उपकरणों में आई खराबी के कारण दोपहर तक इसका काम शुरू नहीं हो पाया था.
जानकारी के मुताबिक अमरावती शहर के लिए लाईफलाईन समझे जानेवाले राजकमल चौक से हमालपुरा, जयस्तंभ चौक से रेलवे स्टेशन चौक की तरफ जानेवाला यह रेलवे उडानपुल लोकनिर्माण विभाग और रेलवे विभाग को संयुक्त रूप से निर्मित करना पडेगा. इसमें रेलवे सीमा क्षेत्र में पुल का निर्माण यह रेलवे के नियंत्रण में किया जा रहा हैं. जबकि इस उडानपुल के अप्रोच मार्ग यह लोकनिर्माण विभाग तैयार करेगा ऐसा निश्चित हुआ हैं. 24 अगस्त 2025 की मध्यरात्रि से इस रेलवे ओवर ब्रीज को काफी जीर्ण हो जाने से जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से अचानक बंद करने का निर्णय लिया था. तब से यह ब्रीज यातायात के लिए बंद हैं और अस्थायी तौर पर इस रेलवे उडानपुल पर लोकनिर्माण विभाग की तरफ से सुरक्षा दीवार खडी की गई हैं. इसे तोडने के लिए भुसावल मध्य रेलवे विभाग द्बारा ई-निविदा प्रक्रिया चलाई गई. मुंबई के मत्ते एसोसिएट्स नामक कंपनी को इस उडानपुल जमींदोज करने का ठेका मिला. 1 मार्च से इसका कार्य शुरू होनेवाला था. इसके मुताबिक मूल नागपुर निवासी ठेकेदार राम मत्ते की मुंबई की ेकंपनी तोडफोड का काम शुरू करनेवाली थी और आवश्यक मशीनरी व उपकरण भी अमरावती पहुंच गए थे. कंपनी के सुपरवाईजर हिरालाल चव्हाण के मुताबिक झारखंड और मध्यप्रदेश के कामगार ब्रीज को गिराने का काम करनेवाले हैं. लेकिन लोकनिर्माण विभाग की एनओसी न मिलने के कारण काम 10 दिन तक अटका पडा रहा. लेकिन अब आवश्यक सभी प्रक्रिया पूर्ण हो गई हैं. यह ठेका दो करोड रुपए में दिया गया हैं. रेलवे परिसर में आनेवाला ब्रीज का उपरी हिस्सा इस कंपनी द्बारा तोडा जानेवाला हैं. आज से यह काम सुबह से शुरू हो जाना था. आवश्यक पूरी तैयारी भी कर ली गई थी. लेकिन मशीनरी में आई खराबी के कारण दोपहर तक यह काम शुरू नहीं हो पाया था. लेकिन अब एक माह के भीतर उडानपुल के रेलवे परिसर में आनेवाले उपरी हिस्से को जमींदोज करने का काम पूर्ण होनेवाला हैं.
* आज से काम शुरू
अमरावती रेलवे स्टेशन के उडानपुल के उपरी हिस्से को तोडने के लिए ई-निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो गई. इसके लिए एजेंसी भी नियुक्त हो गई हैं. दो करोड रुपए खर्च रेलवे परिसर के उपरी हिस्से को डिसमेंटल करने लगनेवाले हैं. आज से पुल तोडने की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं. तकनीकी और सुरक्षित रूप से यह ब्रीज नियमित रेल सेवा शुरू रहते तोडा जाएगा.
– विनोद राणे, सहायक अभियंता
बडनेरा रेलवे

Back to top button