साफ-सफाई को लेकर अमरावती मनपा की नई पहल
अब क्यूआर कोड से भी दर्ज होगी स्वच्छता संबंधी शिकायत

अमरावती /दि.10- शहर में चहुंओर लगे कचरे और गंदगी के ढेर तथा साफ-सफाई को लेकर अमरावती महानगरपालिका ने शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नागरिकों को शिकायत दर्ज कराने की नई सुविधा उपलब्ध कराई है. इसके तहत नागरिक अब क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
मनपा प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार यदि किसी नागरिक को शहर में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन या सफाई से संबंधित कोई समस्या हो तो वे दिए गए क्यूआर कोड या ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए नागरिक आपले सरकार पोर्टल, पीजी पोर्टल, सीआरएम अमरावती कॉर्पोरेशन, माई अमरावती ऐप तथा मनपा की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
हेल्पलाइन और संपर्क सुविधा
स्वच्छता से संबंधित शिकायतों के लिए मनपा ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. जिसके तहत हेल्पलाइन क्रमांक 0721-2672300, मोबाइल/व्हॉट्सऐप हेल्पलाइन क्रमांक 7517516162 व वॉट्सऐप चैटबॉट हेल्पलाइन क्रमांक 7030092230 पर स्वच्छता से संबंधित शिकायते दर्ज कराई जा सकती है. इसके अलावा नागरिक अपनी शिकायतsanitationcomplaintamravatigmail.com ई-मेल पर भी भेज सकते हैं. मनपा प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और किसी भी प्रकार की स्वच्छता संबंधी समस्या तुरंत दर्ज कराएं. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि प्राप्त शिकायतों पर समुचित जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. यह पहल स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है.





