100 रूपए के लेन-देन के विवाद में चाकू घोपा
हमले में युवक गंभीर रूप से घायल

* फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के वडरपुरा की घटना
अमरावती / दि.12 – फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के वडरपुरा परिसर में 100 रूपए के लेन- देन के विवाद पर एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जख्मी युवक का नाम रोशन राजू चौधरी (22) है. जबकि आरोपी का नाम विक्की उर्फ ओंकार वालवे (28) है.
जानकारी के मुताबिक जख्मी युवक रोशन चौधरी मजदूरी का काम करता है. उसने अपनी शिकायत में बताया कि उसके परिचित विक्की वालवे ने रविवार 8 मार्च को उससे 100 रूपए उधार लिए थे. मंगलवार 10 मार्च की शाम 5 बजे के दौरान रोशन अपने घर के बाहर बैठा था. तब आरोपी विक्की वहां से गुजर रहा था. रोशन ने उसे देखते हुए उधार दिए अपने 100 रूपए देने की मांग की. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. इस विवाद के चलते विक्की ने जेब से चाकू निकालकर रोशन पर हमला कर दिया. इस हमले में रोशन चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया. हमले के बाद आरोपी वहां से भाग गया. जख्मी रोशन को क्षेत्र के नागरिकों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया. घटना की जानकारी मिलते ही फ्रेजरपुरा पुलिस का दल तत्काल घटनास्थल पहुंचा. पश्चात अस्पताल पहुंचकर रोशन का बयान दर्ज किया. बयान के आधार पर फ्रेजरपुरा पुलिस ने विक्की वालवे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की हे.





