अर्हम द्बारा ठंडे मसाला छाछ वितरण

मजदूरों और राहगीरों को 425 ग्लास छाछ पिलाकर राहत पहुंचाई

अमरावती / दि.12 -राष्ट्रसंत परम नम्रमुनि गुरूदेव के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल भावना के साथ अर्हम युवा सेवा ग्रुप द्बारा बुधवार 11 मार्च 2026 को गांधी चौक क्षेत्र में सेवा कार्य करते हुए मजदूरों, राहगीरों और यात्रियों को 425 ग्लास ठंडी-ठंडी मसाला छाछ का वितरण किया गया. तेज धूप में की गई इस सेवा से राहगीरोें का काफी राहत मिली.
इस सेवा कार्य का आयोजन गांधी चौक स्थित श्री अंबा स्टोर्स हैंडीक्राफ्ट सेंटर के संचालक चंद्रकांत भाई दामाणी की सहर्ष अनुमति और निमिष भाई दामाणी के विशेष सहयोग से उनके परिसर में किया गया. यहां सुंदर शामियाने के नीचे दो बडे टेबल लगाकर छाछ वितरण की व्यवस्था की गई थी. दो बडे पात्रोें में ठंडी मसाला छाछ तैयार रखी गई और अहर्म सेवकों ने जग के माध्यम से ग्लास भरकर वितरण किया.
छाछ वितरण सेवा शुरू करने से पहले अर्हम सेवकों ने सामूहिक रूप से नमस्कार महामंत्र, महाप्रभावक श्री उवसग्गहरं स्त्रोत और अर्हम स्मरण का पाठ कर सेवा कार्य का शुभारंभ किया. कडी धूप में बाहर से आनेवाले यात्री रिक्शा चालक, सफाई कर्मचारी, कामगार वर्ग, छोटे बच्चे, विद्यार्थी और वाहन चालक जब ठंडी मसाला छाछ का ग्लास हाथ में पाते, उनके चेहरों पर राहत भरी मुस्कान दिखाई देती थी. इस सेवा कार्य नेे लोगों को गर्मी से कुछ समय के लिए राहत प्रदान की.
इस अवसर पर अर्हम सेवा ग्रुप के सदस्यों ने चंद्रकांत भाई दामाणी, निमिष भाई दामाणी और निमिता दीदी दामाणी परिवार के प्रति स्थान उपलब्ध कराने और सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया. साथ ही राष्ट्रसंत परम नम्रमुनि गुरूदेव के पावन चरणों में वंदना करते हुए उनके शीघ्र उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई.
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में निमिष संघाणी, भव्य धुवाविया, राजुल देसाई, उमा केडिया, मेघा टप्पे और डॉ. दीपिका दामाणी सहित अर्हम युवा सेवा ग्रुप के सभी सेवकों ने सक्रिय सहयोग दिया.

 

Back to top button