सभापति मालवीय ने मांगा खास कक्ष

मुख्याधिकारी शीतल महाजन को निवेदन

धारणी /दि.12 – धारणी नगर पंचायत के स्वच्छता और स्वास्थ्य सभापति सूरज मालवीय ने प्रशासनिक कामकाज के लिए विशेष कैबिन की मांग की है. मुख्याधिकारी शीतल महाजन को इस विषय में मालवीय ने निवेदन दिया. इस समय शिवसेना संगठक मन्ना दारसिंबे, तहसील प्रमुख शैलेश मालवीय, कार्यकर्ता रामकृष्ण सोनोने और अन्य उपस्थित थे.
सूरज मालवीय ने कहा कि, नगर पंचायत भवन में उनके लिए कक्ष हेतु पहले भी अनुरोध किया गया है. लिखित निवेदन उन्होंने दिया था. अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया. जबकि प्रशासकीय कामकाज प्रभावी और अनुशासित एवं गोपनीय रुप से पूर्ण करने के लिए उन्हें अलग से कैबिन की आवश्यकता है. केबिन के अभाव में वे नागरिकों से संवाद करने, शिकायत दर्ज करने, अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करने एवं विविध प्रशासकीय काम को करने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं.

Back to top button