2.65 लाख केबल सहित तीन दबोचे
गोदाम में हुई चोरी का 4 दिनों में पर्दाफाश

* फ्रेजरपुरा पुलिस की कामगिरी
अमरावती/दि.12 – फ्रेजरपुरा पुलिस ने गत 7 मार्च की रात हितेश तायवाडे के वडाली स्थित गोदाम से लाखों के इलेक्ट्रीक केबल चोरी जाने की घटना में तत्परता से जांच-पडताल कर तीन आरोपियों को न केवल दबोचा, बल्कि उनसे सारा माल भी बरामद कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में उपेंद्र महेंद्र पवार 25 पारधी कालोनी, उसका भाई वीरेंद्र पवार और वसीम खान रफीक खान (36, एकता नगर) है. आरोपियों से कडी पूछताछ करते ही अपराध कबूल कर उन्होंने चोरी का मुद्दे माल भी पुलिस को सौंप दिया.
हितेश तायवाडे ने फ्रेजरपुरा थाने में 8 मार्च की सुबह 11 बजे रिपोर्ट दी थी कि, उनके गोदाम से शटर से सटे एलडी केबल के करीब 1500 मीटर के बंडल चोरी हो गये है. जिसकी बीएनएस की धारा 303 (2) अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच शुरु की. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया और माल बरामद किया. यह कार्रवाई निरीक्षक रोशन शिरसाठ, नीलेश गावंडे, उपनिरीक्षक राहुल महाजन, सहायक उपनिरीक्षक योगेश श्रीवास, सुभाष पाटिल, शशिकांत गवई, हरिश चौधरी, सागर चव्हाण, जावेद पटेल, जयेश परिवाले ने की.





