ईद-उल-फितर से पहले मुस्लिम कब्रिस्तान में लगी लाइटें
पार्षद इस्माइल लालूवाले की पहल

अमरावती/दि.12 – ईद-उल-फितर से पहले शहर के मुस्लिम कब्रिस्तान परिसर में रोशनी की व्यवस्था की गई है. पार्षद इस्माइल लालूवाले के विशेष प्रयासों और महापौर श्रीचंद तेजवानी के सहयोग से कब्रिस्तान में दो बिजली के पोल और तीन लाइटें लगाई गई हैं.
बताया गया कि पार्षद इस्माइल लालूवाले ने पहले इस कार्य को लेकर महापौर से मांग की थी. महापौर श्रीचंद तेजवानी ने पूर्व में किए गए वादे का मान रखते हुए बजट की कमी के बावजूद इस कार्य को पूरा करवाने में सहयोग दिया. स्थानीय नागरिकों ने कहा कि ईद-उल-फितर के पहले कब्रिस्तान में रोशनी की व्यवस्था होने से आने-जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी. इस अवसर पर पार्षद इस्माइल लालूवाले ने बताया कि भविष्य में इंशाअल्लाह ईदगाह परिसर में कंक्रीट शेड और वजूखाना के निर्माण का कार्य भी करवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि नमाजियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.





