नगरसेविका रजनी डोंगरे के पहल पर उपअभियंता ने किया जल समस्या का निरीक्षण
पेयजल के कम दबाव और अनियमित जलापूर्ति की नागरिकों ने की शिकायत

* अधिकारी ने दिया उपाययोजना का आश्वासन
अमरावती/दि.12- बडनेरा प्रभाग क्रमांक 22 के अंतर्गत आने वाले कुरेशी नगर और लुंबिनी नगर क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर महानगरपालिका के उपअभियंता जी. पी. लेवरकर ने गुरुवार 12 मार्च को क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का निरीक्षण किया. यह दौरा नवनिर्वाचित नगरसेविका रजनी डोंगरे की पहल पर आयोजित किया गया था, ताकि नागरिकों की पानी से जुड़ी समस्याओं को मौके पर समझकर उनका समाधान किया जा सके.
निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने पेयजल के कम दबाव, अनियमित जलापूर्ति और पाइपलाइन से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जानकारी उपअभियंता लेवरकर को दी. उपअभियंता जी. पी. लेवरकर ने नागरिकों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू करने के लिए तकनीकी जांच कर उचित उपाय किए जाएंगे. इस अवसर पर क्षेत्र के कई नागरिक उपस्थित थे. नागरिकों ने नगरसेविका रजनी डोंगरे द्वारा समस्या पर तुरंत ध्यान देकर प्रशासन को मौके पर बुलाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया.





