माहेश्वरी प्रीमियर लीग में खेले जा रहे रोमांचक मुकाबले

कई टीमों ने दर्ज की शानदार जीत, ‘अमरावती मंडल’ है आयोजन का मीडिया पार्टनर

* पहले 4 लीग मुकाबलों में ललित सारडा, मुकुल लड्डा, अभिषेक हेडा और नरेश सारडा बने ‘मैन ऑफ द मैच’
अमरावती/दि.13 – स्थानीय दशहरा मैदान पर माहेश्वरी युथ विंग द्वारा माहेश्वरी समाज के युवाओं हेतु आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता माहेश्वरी प्रीमियर लीग में पहले दो दिन के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. विभिन्न टीमों के बीच खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. कई मुकाबले अंतिम ओवर तक रोमांच से भरपूर रहे. इससे पहले 12 मार्च की सुबह आयोजित प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में माहेश्वरी समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे. इस अवसर पर माहेश्वरी पंचायत अध्यक्ष सुरेश साबू, विनोद जाजू, बिहारीलाल बूब और कमल सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे.
उद्घाटन सत्र के उपरांत इस आयोजन के पहले दिन माहेश्वरी मावेरिक्स बनाम लायन यंगस्टर के मुकाबले में लायन यंगस्टर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की. मैच में बेहतरीन खेल के लिए ललित सारडा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. वहीं दूसरी मैच श्रीजी इलेवन बनाम यूनिटी कंस्ट्रक्शन वॉरियर्स के बीच हुई. जिसमें यूनिटी कंस्ट्रक्शन वॉरियर्स ने दमदार खेल दिखाते हुए 34 रनों से जीत हासिल की. बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मुकुल लड्डा को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इसके पश्चात तीसरी मैच माहेश्वरी रॉयल्स बनाम साची बुटीक के बीच खेली गई. यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें माहेश्वरी रॉयल्स ने 4 रनों से करीबी जीत दर्ज की. टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अभिषेक हेडा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. इसके उपरांत आयोजन के दूसरे दिन पहले सत्र में इवेंट फॉक्स इलेवन बनाम सुपर टेन के बीच खेले गए मुकाबले में इवेंट फॉक्स इलेवन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 23 रनों से जीत हासिल की. मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नरेश सारडा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.
बता दें कि, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माहेश्वरी प्रीमियर लीग की मीडिया पार्टनरशीप का जिम्मा दैनिक ‘अमरावती मंडल’ द्वारा संभाला जा रहा है. साथ ही इस वर्ष माहेश्वरी प्रीमियर लीग सीजन-10 के मुख्य प्रायोजक द ग्रैंड रुद्राक्ष के संचालक विनोद राठी, यश राठी, प्रतीक राठी व पुरुषोत्तम राठी तथा सहप्रायोजक जेपीएस किया शोरुम के संचालक श्रवण गट्टाणी व सुधांशू गट्टाणी है. साथ ही टी-शर्ट स्पाँसर डॉ. भावना व रितेश कासट (देवी हॉस्पीटल), ट्रॉफी स्पाँसर सपना व योगेश भट्टड (सपना आर्टस्) है. इसके साथ ही इस आयोजन में सारडा फटाका भंडार (नरेश सारडा), मालू एंटरप्राइज (प्रज्वल मालू) तथा टॉस का बॉस प्रायोजक के रूप में भुतडा इंश्योरेंस सर्विसेस, सारडा इन्वेस्टमेंट के आयुष भुतडा और क्रिश सारडा का भी महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है.
इस आयोजन को सफल बनाने हेतु माहेश्वरी युथ विंग की ओर से संदीप नावंदर, डॉ. प्रसन्न राठी, आकाश लड्ढा, चंद्रशेखर बजाज, पीयुष लखोटिया, शुभम मालानी, अक्षय बजाज, प्रणव राठी, अभिषेक भट्टड, पराग गांधी, योगेश सोनी, कौशल सोनी, हर्ष मंत्री, भगवान मालानी, अभिषेक भट्टड, अक्षज लड्ढा व उमेश जाखोटिया सहित सभी पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा महत्प्रयास किए जा रहे है.

Back to top button