सिलेंडर के लिए अग्रीम बुकिंग न करें
जिलाधीश का लोगों से आवाहन

* घर बैठे मिलेगा एलपीजी सिलेंडर
अमरावती/दि.14 – जिलाधीश आशीष येरेकर ने जिले के लोगों से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की अग्रीम बुकिंग न करने का आवाहन कर कहा कि, वितरण व्यवस्था पर इसका असर हो रहा है. इसलिए अग्रीम बुकिंग टाली जाये. कलेक्टर ने कहा कि, लोगों को घर बैठे गैस सिलेंडर मिलेगा, जिला प्रशासन यह व्यवस्था सुनिश्चित करेगा. जिलाधीश जिले में गैस सिलेंडर वितरण के बारे में डिलर्स की बैठक में बोल रहे थे. इस समय जिला आपूर्ति अधिकारी निनाद लांडे और शहर के गैस वितरक उपस्थित थे.
* कलेक्टर ने की समीक्षा
जिलाधीश येरेकर ने गैस वितरकों से वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली. ग्राहकों के लिए एप और फोन से बुकिंग की सुविधा है. फोन से बुकिंग करने वाले अधिक है. यंत्रणा में सुधार किया जा रहा है. इसलिए बुकिंग करते समय थोडा टाइम लग रहा है. लोगों ने डर के मारे बडी संख्या में बुकिंग कर दी. जिससे अग्रीम बुकिंग बढ गई और डिलीवरी में समय लग रहा है.
* व्यावसायिक सिलेंडर बंद
वितरकों ने बताया कि, सरकारी तेल कंपनियों ने खाडी युद्ध के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है. इसलिए पहले लोगों के घरों का खाना सुनिश्चित करने के लिए घरेलू सिलेंडर व्यवस्था जारी रखी है. व्यावसायिक सिलेंडर की आपूर्ति कम की गई है. एजेंसियों के सामने लोग मारे घबराहट के सिलेंडर के लिए कतारे लगा रहे हैं. ऐसे में कलेक्टर ने कहा कि, देश में आवश्यक वस्तु अधिनियम अर्थात एस्मा लागू किया गया है. जिलाधीश ने वितरकों को अस्पतालों, होस्टल और आश्रम शालाओं को सिलेंडर आपूर्ति जारी रखने के निर्देश दिये. उन्होंने वितरकों से उपभाक्ताओं के साथ बेहतर व्यवहार करने की खास बात कही. यह भी कहा कि, एजेंसियों को आवश्यकतानुसार पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाएगी. उसी प्रकार कलेक्टर ने घरेलू एलपीजी का कमर्शियल उपयोग करते पाये जाने पर कडक कार्रवाई करने कहा है.





