पहले धमकी दी और फिर सच में फांसी लगा ली

चिचफैल परिसर की घटना, युवक ने की आत्महत्या

अमरावती/दि.14 – स्थानीय राजापेठ पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत चिचफैल परिसर स्थित मरीमाता मंदिर के पास रहनेवाले प्रितम किशोर शिवणकर (42) ने कल 13 मार्च की शाम 6 बजे के आसपास अपनी पत्नी को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की धमकी दी और फिर करीब डेढ-दो घंटे बाद सच में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना की सूचना मिलते ही राजापेठ पुलिस के दल ने मौके पर पहुंचकर पंचनामे की कार्रवाई की और आकस्मिक मौत का मामला दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.
इस संदर्भ में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक प्रितम शिवणकर को शराब पीने की लत थी. जिसके चलते उसका उसकी पत्नी के साथ आए दिन झगडा हुआ करता था. कल 13 मार्च की दोपहर भी प्रितम शिवणकर शराब पीकर अपने घर पहुंचा था. जिसके बाद उसका उसकी पत्नी के साथ झगडा हुआ था. पश्चात शाम करीब 6 बजे के आसपास प्रितम की पत्नी ने अपने चचेरे देवर को फोन करते हुए बताया कि, प्रितम अपने कमरे में खुद को फांसी लगा रहा है. जिसके चलते प्रितम का चचेरा भाई तुरंत ही दौडते-भागते प्रितम के घर पहुंचा और उपर के कमरे में जाकर देखा, तो वहां प्रितम अपने बेड पर बैठकर मोबाइल देख रहा था. जिसके चलते वह वहां से वापिस लौट आया. लेकिन इसके एक-दो घंटे बाद अचानक ही पुलिस का दल प्रितम के चचेरे भाई के यहां पहुंचा और उसे बताया कि, प्रितम शिवणकर अपने घर में खुद को फांसी लगाने की धमकी दे रहा है. ऐसे में सभी लोगों ने एक बार फिर उपर के कमरे में जाकर देखा, तो वहां पर प्रितम शिवणकर सिलिंग हूक से बांधी गई सुती रस्सी से बनाए गए फांसी के फंदे पर झुलता दिखाई दिया. जिसके चलते प्रितम शिवणकर को तुरंत ही फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया और इर्विन अस्पताल ले जाया गया, जहां पर परिक्षण के बाद डॉक्टर ने प्रितम शिवणकर को मृत घोषित कर दिया.
इस घटना में राजापेठ पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत आकस्मिक मौत का मामला दर्ज करते हुए जांच करनी शुरु कर दी है.

Back to top button