ईदगाह पर ईद की नमाज सबेरे 8.45 बजे

कमेटी का फैसला

* हैदरपुरा ईदगाह पर तैयारियां प्रारंभ
अमरावती / दि.19- माहे रमजान के पूर्णता की ओर आने के साथ आज 28 वां रोजा रखा गया. इस बीच ईदगाह पर ईद की नमाज सुबह 8.45 बजे अदा होगी. यह फैसला कब्रस्तान ट्रस्ट कमेटी, मिस्किन शाह मियां ट्रस्ट कमेटी ने किया है. जिसके साथ हैदरपुरा स्थित ईदगाह पर साफ सफाई और अन्य तैयारियां शुरू हो गई है.
उल्लेखनीय है कि कल 29 वें रोजे पर चांद नजर आया तो शुक्रवार को रमजान ईद अर्थात मीठी ईद मनाई जायेगी. अन्यथा 30 वें रोजे पर चांद दिखाई पडने पर शनिवार को ईद का, खुशियों का त्यौहार मनाया जायेगा. ईदगाह पर जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. ईद की नमाज सबेरे 8.45 बजे अदा होगी. हाफीज व कारी शहीद अख्तर साहब (मुरादाबादी) नमाज पढायेंगे. ईद की घडियां करीब आने से मुस्लिम समाज में खुशियों का पारावार न हैं. हर कोई तैयारी में मशरूफ नजर आ रहा है. घर के बच्चे- बूढे सभी उत्साहित है. महिलाएं अंतिम क्षणों तक खरीदारी में मशरूफ हैं.

Back to top button