‘कोणार्क’ के विरोध में एमआईएम का आंदोलन स्थगित

रमजान ईद व वरिष्ठों के निर्देश पर लिया गया निर्णय

अमरावती/दि.20-अल अजीज हॉल के सामने स्थित कंपोस्ट डिपो हटाने की मांग समेत साफसफाई की समस्या को लेकर आज एमआईएम के नवनिर्वाचित पार्षदों द्बारा ‘कोणार्क ’ कंपनी के विरोध में किया जानेवाला आंदोलन पार्टी के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर तथा रमजान ईद को देखते हुए स्थगित कर दिया गया हैं. यह आंदोलन अब रमजान ईद के बाद किए जाने की जानकारी एमआईएम पार्षदों ने दी हैं.
अल अजीज हॉल के सामने स्थित अस्थायी कंपोस्ट डिपो रहने से यहां पर सारे शहर का कचरा लाकर डाला जाता हैं. वर्तमान में कोणार्क इंफ्रा कंपनी को यह ठेका मिला हैं. कोणार्क की गाडियों से अल अजीज हॉल के सामने स्थित कंपोस्ट डिपो पर पूरा कचरा लाकर फेंका जाता हैं. इसका क्षेत्र के नागरिकों ने कडा विरोध किया हैं. एमआईएम के नवनिर्वाचित 12 पार्षदों ने यह डिपो यहां से हटाने की मांग की थी. अन्यथा तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी एमआईएम के कार्यकारी अध्यक्ष तथा मनपा के एमआईएम के गट नेता अब्दुल हमीद ने दी थी. अब्दुल हमीद और वहीद खान का कहना था कि पश्चिमी क्षेत्र में साफ-सफाई की समस्या काफी गंभीर हैं. सफाई कामगारों के अभाव में चारों तरफ गंदगी फैल रही है. कोणार्क कंपनी ठेका लेने के बाद सफाई को लेकर काफी विफल हो गई हैं. ऐसे में अल अजीज हॉल के सामने कंपोस्ट डिपो पर कचारों के ढेर होते जा रहे है, जिससे मार्ग से गुजरनेवाले नागरिक समेत परिसर में रहनेवाले नागरिक व व्यापारियों के स्वास्थ्य को खतरा निर्माण हो गया हैं. इसी मार्ग से शाला व महाविद्यालय के विद्यार्थी भी हर दिन बडी संख्या में जाते हैं. इस कारण लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए इस डिपो को हटाने की मांग को लेकर आज एमआईएम के अध्यक्ष हाजी इरफान व कोअर कमिटी के सदस्यों समेत एमआईएम के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों द्बारा कंपोस्ट डिपो हटाने, साफ-सफाई की समस्या समेत विविध मांगों को लेकर सुबह 11 बजे तीव्र आंदोलन किया जानेवाला था. लेकिन आज जुम्मे का दिन और रमजान ईद निमित्त समुदाय द्बारा खरीदारी में व्यस्त रहने के कारण इस आंदोलन को फिलहाल स्थगित किया गया हैं. यह आंदोलन समस्या हल न होने पर रमजान ईद के बाद किए जाने की जानकारी एमआईएम के कार्यकारी अध्यक्ष व मनपा के एमआईएम के गट नेता अब्दुल हमीद व नगरसेविका आसिया अंजुम के पति वहीद खान ने दी हैं.
* आज आंदोलन मुनासिब नहीं
आज जुम्मे का दिन और चांद रात रहने के साथ ही रमजान ईद निमित्त सभी लोग खरीददारी में रहते हैं. इस कारण आज आंदोलन करना मुनासिब नहीं हैं. अल अजीज हॉल के सामने के कंपोस्ट डिपो को हटाने सहित पश्चिमी क्षेत्र की साफसफाई की समस्या व विविध मांगों को लेकर होनेवाला यह आंदोलन अब रमजान ईद के बाद किया जाएगा.
– अब्दुल हमीद, एमआईएम पार्षद व गट नेता

Back to top button