चेट्रीचंड्र के उपलक्ष्य स्मशान भूमि में की भगवान झूलेलाल की आरती
महापौर तेजवानी ने की झूलेलाल साई की आरती

* सिंधी समाज के गणमान्य शोभायात्रा में उत्साह से सम्मिलित
* राजनेता भी पहुंचे बधाई और शुभकामनाएं देने
* नगरसेवक महेश मूलचंदानी मित्र मंडल का आयोजन
अमरावती /दि.20- साई झूलेलाल वेलफेयर फाउंडेशन, झूलेलाल जयंती उत्सव समिति, सिंधी समाज की ओर से इष्टदेवता झूलेलाल साई का जन्मोत्सव आज बडे ही उत्साह से मनाया जा रहा है. इस उपलक्ष्य हिंदू स्मशान संस्था स्थित साई झूलेलाल की दिव्य प्रतिमा का पूजन और आरती की गई. महापौर श्रीचंद तेजवानी ने आरती की तो समाजबंधु बडे ही उत्साहित और हर्षित नजर आये. आयो लाल झूलेलाल का जयघोष किया गया. जो गगनभेदी रहा. समाजबंधुओं, विशेषकर युवाओं का उत्साह देखते ही बना, जो सज-धजकर आरती पूजन में पधारे. सभी धार्मिक स्थलों से प्रतिनिधि आरती में सम्मिलित हुए थे. पंडित महेश शर्मा ने मंत्रोच्चार किया. विधिवत पूजन करवाया. उपरान्त आरती की गई. कोरोना काल से लेकर अब तक 6 वर्षों से सतत साई झूलेलाल की चेट्रीचंड्र पर आरती, पूजन का आयोजन किया जाता रहा है. नगरसेवक महेश मूलचंदानी द्वारा रखी गई आरती में समाज के गणमान्य बडी संख्या में सहभागी हुए. सभी पूज्य पंचायतों के पदाधिकारियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही.
भगवान झूलेलाल की प्रतिमा का अभिषेक किया गया. इस समय क्षेत्र के नगरसेवक मिलिंद बांबल, राजकुमार दुर्गई, अभिषेक पंजापी, नानकराम मूलचंदानी, वैभव बजाज, राजकुमार बोधानी, प्रेमचंद कुकरेजा, रोशनलाल हबलानी, तोताराम खत्री, तीरथदास बजाज, संजय लालवानी, सत्यवानदास चांदवानी, मनोहर झांबानी, मनीष झांबानी, राजेश बजाज, अनिल तरलेजा, तुलसी सेतिया, लक्ष्मणदास हबलानी, सदू पुंशी, राजेश नानवानी, राजेश शादी, सुनील शादी, अनिल आडवानी, दीपक सेवानी, वासुदेव बुधलानी, राजकुमार रतनानी आदि अनेक सहित सैकडों की उपस्थिति रही.
* राजनेताओं ने दी बधाई, शुभकामनाएं
शहर के राजनेताओं ने भी समाज को नेहरु मैदान से निकाली गई भव्य शोभायात्रा में पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी. उनमें विधायक संजय खोडके, विधायक सुलभा खोडके, पूर्व मंत्री और बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण पोटे पाटिल, पूर्व मंत्री जगदीश गुप्ता, पूर्व सांसद नवनीत राणा, मनपा स्थायी समिति सभापति अविनाश मार्डीकर, उपमहापौर सचिन भेंडे, कांग्रेस नेता विलास इंगोले का समावेश रहा. संत डॉ. संतोष देव महाराज, संत कंवरराम के गद्दीनशीन साई राजेशलाल कंवर, पूज्य पंचायत रामपूरी कैम्प अध्यक्ष डॉ. इंद्रलाल गेमनानी, पूज्य पंचायत कंवर नगर अध्यक्ष संतोष सबलानी, पूज्य पंचायत अनूप नगर के इंद्रलाल पुरसानी, पूज्य पंचायत दस्तूर नगर के संतोष नाथानी, बडनेरा के अध्यक्ष चंदूमल बिल्दानी, किसनचंद कोटवानी और अन्य पदाधिकारियों बलदेव बजाज, राजा नानवानी, अजय पोपटानी की उपस्थिति रही.
* शोभायात्रा में विविध झांकियां
नेहरु मैदान से दोपहर बाद निकाली गई भव्य-दिव्य शोभायात्रा में खाटू नरेश श्याम बाबा, तिरुपति बालाजी की सजीव झांकियों ने सभी को मोहित किया. इसके अलावा अन्य झांकियां रही. दिंडी, वारकरी, झांझ पथक उज्जैन, ढोल-ताशे बग्गी और अनेक संदल शोभायात्रा में शामिल रहे. धवल वस्त्रों के साथ पारंपारिक टोपी लगाकर सिंधी समाज के बांधक उत्साह से जय झूलेलाल का घोष करते शोभायात्रा में सम्मिलित होने से अंबानगरी में अनूठा वातावरण बना. उल्लेखनीय है कि, समाजबंधुओं ने साई झूलेलाल जन्मोत्सव उपलक्ष्य अपने प्रतिष्ठान और सारे कामकाज बाजू में रखकर जोशो खरोश से साई झूलेलाल पूजन, आरती में सहभाग किया. सहकार नगर के मैदान पर बहिराणा साहिब का पूजन कर पल्लव साहिब के साथ विसर्जित किया जाएगा.





