महाराष्ट्र बार काउंसिल चुनाव को लेकर विशेष मार्गदर्शन सत्र

एड. अशोक जैन ने दी विस्तृत जानकारी

अमरावती /दि.23 – आगामी मंगलवार, 24 मार्च को होने वाले बार काउंसिल महाराष्ट्र के चुनाव को लेकर रविवार 22 मार्च को होटल गैंड महफिल इन में एक विशेष मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया. इस महत्वपूर्ण सत्र को अमरावती जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं विधि विशेषज्ञ एड. अशोक जैन ने मार्गदर्शन कर विस्तृत जानकारी दी. इस समय बडी संख्या में शहर के अधिवक्ता उपस्थित रहे.
सत्र के दौरान एड. अशोक जैन ने बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र एण्ड गोवा की संरचना, कार्यप्रणाली और चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि, यह परिषद महाराष्ट्र, गोवा तथा केंद्र शासित प्रदेश दादर एवं नगर हवेली और दमन तथा दिव के अधिवक्ताओं का वैधानिक निकाय है, जो विधि व्यवसाय के नियमन, पेशेवर आचरण और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने का कार्य करती है. साथ ही यह विधि शिक्षा के स्तर की निगरानी भी करती है.
2 लाख से अधिक अधिवक्ताओं का करती है प्रतिनिधित्व : एड. अशोक जैन ने बताया कि, परिषद में कुल 25 निर्वाचित सदस्य होते है. जो पूरे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते है. परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन स्वय परिषद करती है तथा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के लिए एक प्रतिनिधि भी चुनती है. परिषद का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है. प्रशासनिक कार्यों के लिए एक सचिव नियुक्त किया जाता है. इसके अलावा विभिन्न कार्यों के संचालन के लिए 25 विशेष समितियों का गठन किया गया है. वर्तमान में यह परिषद 2 लाख 15 हजार से अधिक अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व करती है, जो इसे देश की सबसे बडी बार काउंसिलों में से एक बनाता है.
मतदान प्रक्रिया का बताया तरीका : मार्गदर्शन सत्र में मतदान प्रक्रिया, मतदान के तरीके और उसके महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई. ताकि अधिवक्ताओं को चुनाव में सही तरीके से भाग लेने के लिए आवश्यक जानकारी मिल सके. इस दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने विभिन्न मुद्दों पर प्रश्न पूछे, जिनका एड. अशोक जैन से सकारात्मक रुप से जवाब देकर उनका समाधान किया. यह सत्र अधिवक्ताओं के लिए अत्यंत उपयोगी और सफल रहा. इस सत्र में चुनाव प्रक्रियाओं से जुडे सभी व्यवहारिक पहलूओं पर विस्तार से मार्गदर्शन किया गया.
इस अवसर पर एड. प्रशांत देशपांडे, एड. रोहित कलोती, एड. सुनील देशमुख, एड. अमरीश देशमुख, एड. परिक्षित गणोरकर, एड. दिलीप तिवारी, एड. किशोर शेलके, एड. रोहित जैन, एड. ऋषि छाबडा, एड. अनिल विश्वकर्मा, एड. प्रवीण ठाकरे, एड. यज्ञेश शर्मा, एड. एच. पी. जैन, एड. डी. बी. देशमुश, एड. वी. एस, लढ्ढा, एड. जयेश देवरणकर, एड. रोहित उपाध्याय, एड. सुमित शर्मा, एड. मोहित जैन, एड. स्वप्नील जाजू, एड. संदीप गुप्ता सहित बडी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे.

Back to top button