मेरिट पर दी जाए केन्द्र प्रमुख की नियुक्ति
प्राथमिक शिक्षक समिति का सांसद, विधायक को निवेदन

अमरावती/ दि.23 – राज्य प्राथमिक शिक्षक समिति ने प्रदेश के सभी सांसद और विधायकों को निवेदन देकर केन्द्र प्रमुख की नियुक्ति करते समय टीईटी , सीटीईटी की शर्त न रखते हुए मेरिट के आधार पर नियुक्ति देने की मांग रखी. अमरावती में गत शनिवार को विधायक संजय खोडके और विधायक सुलभा खोडके को निवेदन दिए गये. इस समय जिला महासचिव शैलेंद्र दहातोडे, तहसील अध्यक्ष नितिन देशमुख और अन्य उपस्थित थे. यह जानकारी राजेश सावरकर ने दी.
राजेश सावरकर ने बताया कि विभागीय स्पर्धा परीक्षा के लिए टीईटी अनिवार्य नहीं है. यह परीक्षा पदोन्नति की न होने का उल्लेख शिक्षा विभाग के पिछले कुछ वर्षो के जीआर में स्पष्ट किया गया है. निवेदन में कहा गया कि टीईटी का मापदंड रखने पर केन्द्र प्रमुख परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करनेवाले अध्यापक केन्द्र प्रमुख पद से दूर हो जायेंगे.





