महिला से अश्लील हरकत व गाली-गलौज

अमरावती/दि.23 – फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला से अश्लील हरकत करने और गाली-गलौच करने का मामला सामने आया हैं. किरण नगर गली नंबर 2 निवासी 45 वर्षीय महिला शनिवार की सुबह अपने घर के आंगण में झाडू लगा रही थी. उसी दौरान पडोस में रहनेवाला आरोपी राजकुमार साहेबराव शेटे (45) अपने घर के दरवाजे पर खडा होकर महिला की ओर देखकर अश्लील हरकत करने लगा तथा आपत्तिजनक इशारे किए. पीडिता द्बारा विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथ गाली-गलौज भी की.
शिकायत में बताया गया है कि आरोपी पहले भी कई बार महिला को परेशान कर अश्लील इशारे करता था, जिससे उसे मानसिक रूप से परेशानी हो रही थी. महिला की शिकायत पर फ्रेजरपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं.





