साहू समाज प्रीमियर लीग सीजन-1 का भव्य शुभारंभ
‘स्विंग जोन’ में सजा क्रिकेट का महाकुंभ, मान्यवरों की उपस्थिति

* गणमान्य ने कहा सामाजिक एकता में बढोत्तरी
* सभी 120 खिलाडियों ने एक स्वर में गाया जन-गण-मन
* अमरावती मंडल मीडिया पार्टनर
अमरावती/दि.23 – शहर के खेल प्रेमियों और साहू समाज के युवाओं के लिए हर्ष का विषय है कि रविवार 22 मार्च को साहू समाज प्रीमियर लीग (सीजन-1) का भव्य आगाज किया गया. इस समय पूर्व मंत्री जगदीश गुप्ता, समाज के वरिष्ठ अशोक बसेरिया, समाज अध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, अरुण पटेरिया, सुनील साहू, कुसुमताई साहू, महेश साहू, नगरसेवक दीपक साहू सम्राट, पूर्व नगरसेवक राजेश साहू पड्डा, अभिनेत्री अंकिता साहू, विनोद साहू, डॉ. मनोज गुप्ता की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही. मान्यवरों का स्वागत रोहित गुप्ता, सुशील साहू, शरद नागरिया और यश गुप्ता, अमन साहू के हस्ते किया गया.
गोपाल नगर चौक, बडनेरा रोड स्थित डी-मार्ट के पास ’स्विंग ज़ोन’ में यह बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट रोजाना शाम 5 बजे से 25 मार्च तक शुरू रहेगा. कल उद्घाटन अवसर और मुकाबलों दौरान समाज के लोगों, विशेषकर युवाओं में बडा उत्साह दिखाई दिया. आयोजन के मीडिया पार्टनर पश्चिम विदर्भ के सबसे बडे और लोकप्रिय समाचार पत्र अमरावती मंडल हैं. महिलाओं और समाज के गणमान्य व्यक्तियों के बैठने के लिए विशेष प्रबंध किये जाने की जानकारी देते हुए आयोजकों ने सभी समाजबंधुओं से मुकाबलों दौरान अवश्य उपस्थित रहने का आवाहन किया है. आयोजकों का कहना है कि, समाज की एकता और खेल भावना व विकास का प्रतीक यह आयोजन है.
* यह 10 टीमें शामिल
इस लीग में खिताबी जंग के लिए ये टीमें मैदान में उतरी. रोहित साहू की श्रीहरि वॉरियर, सिद्धांत गुप्ता की किसना राइडर्स, प्रतीक साहू की 56 भोग हिटर्स, सुमित साहू की फोर सीजन ब्लास्टर, लकी गुप्ता की शिवन्या स्ट्राइकर, राहुल गुप्ता की सियाराम सुपरहीरोज, सोनल गुप्ता की साउथ किचन ब्लास्टर, मोहित गुप्ता की मैजीकल मनगीत, पंकज साहू की प्रियांश प्रॉपर्टी सुपर किंग और मनीष गुप्ता की गुड डे रॉयल के बीच टक्कर हो रही है.
* प्रमुख प्रायोजक एवं सहयोगी
कार्यक्रम का सफल प्रबंधन ‘रीतिरिवाज इवेंट्स’ (अमन साहू) द्वारा किया जा रहा है. इस खेल महोत्सव के टाइटल स्पॉन्सर यूनिटी कंस्ट्रक्शन हैं. अन्य सहयोगियों में सम्राट पटाखा भंडार (स्पॉन्सर), भारत गिलावड़ा सेंटर व बीएन डेवलपर (को-स्पॉन्सर) और श्रीराम चाट सेंटर (फूड पार्टनर) शामिल हैं. आयोजन समिति ने सभी समाज बंधुओं से शाम को हो रहे मैचेस दौरान अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस प्रथम सीजन को सफल बनाने की अपील की है.
* सभी 120 खिलाडियों का एक स्वर में राष्ट्रगान
आयोजन की अनेकानेक विशेषताएं रही है. उसमें रविवार शाम उद्घाटन अवसर पर सभी 10 दलों के 120 खिलाडियों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत जन-गण-मन अधिनायक…. गाकर राष्ट्रभक्ति की अपार भावना प्रस्तुत की. उनके समवेत स्वर से अनूठा वातावरण निर्मित हुआ था. आज सोमवार शाम भी मुकाबले होने जा रहे हैं.





