जेवड नगर परिसरवासियों को दिए जाए पीआर कार्ड

संत गाडगेबाबा मानव सेवा संस्था ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

अमरावती/दि.23- स्थानीय जेवड नगर परिसर में विगत 50 से 60 वर्षों से रहते हुए नियमित तौर पर अपना घर टैक्स अदा करनेवाले नागरिकों को सरकार की ओर से रमाई आवास योजना अंतर्गत घरकुल भी मिले है. लेकिन उन्हें उनके घर का पीआर कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है. जिसके चलते सभी लोग पीएम आवास योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है. अत: जेवड नगर परिसरवासियों को जल्द से जल्द उनकी संपत्तियों का पीआर कार्ड प्रदान किया जाना चाहिए, इस आशय की मांग का ज्ञापन संत गाडगेबाबा मानव सेवा संस्था द्वारा आज जिलाधीश कार्यालय पहुंचकर दिया गया.
इस अवसर पर जेवड नगर परिसर निवासी स्नेहा बोंद्रे, जया बोंद्रे, राहुल बोंद्रे, संदीप बोंद्रे, सरस्वती चडार, चंद्रकला कापले, संदीप कापसे, मनीषा भोयर, राजेश भोयर, शकुना भोयर, वैशाली भोयर, अमीत भोयर, कांता भोयर, रोशन बोंद्रे, सुजाता बोंद्रे, गजू कैकाडे, मनीषा कावरे, सारिका कैकाडे, लता कैकाडे, कोमल मैनम, दत्ताजी सोनटक्के, शिवप्रसाद पच्चे, गंगा विघ्नी, संजय यादव, मनोहरसिंग ठाकुर, कुसूम राठोड, विक्की यादव, गौरी यादव, शिवप्रसाद पटले, संतोष अडिकने, सागर गव्हाने, अमीत गव्हाने, लीला भगत, पूजा उंबरकर, प्रेमसिंग ठाकुर, नारायण मनवर, अनिता इंगोले, नरेंद्र ढवले, अनिता ढवले, गंगाधर शेलके, भूषण फरतोडे, तारा भांडे, भारती खंडारे, गजानन खंडारे, प्रतीक्षा खंडारे, करण खंडारे, आरती खंडारे व विजय शिंगणे सहित जेवड नगर परिसर निवासी नागरिक बडी संख्या में उपस्थित थे.

Back to top button