शहर और ग्रामीण क्षेत्र में बढते अवैध धंधो पर रोक लगाए

नैशनल पीपल्स पार्टी की राज्य के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री फडणवीस से मांग

* सीपी और एसपी को सौंपा ज्ञापन
अमरावती/दि.24- अमरावती शहर और ग्रामीण क्षेत्र में बढते अवैध धंधो पर रोक लगाकर संबंधितों पर कडी कार्रवाई करने की मांग को लेकर नैशनल पिपल्स पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अमित वेलुकर के नेतृत्व में राज्य के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्यमंत्री योगेश कदम, पंकज भोयर व पुलिस महासंचालक के नाम पुलिस आयुक्त राकेश ओला व जिला पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद को ज्ञापन सौंपा गया.
ज्ञापन में कहा गया है कि अमरावती जिला यह विदर्भ का एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक व सामाजिक दृष्टि से प्रगतिशील जिला माना जाता हैं. यहां अनेक शैक्षणिक संस्था, महाविद्यालय हैं. यहां विद्यार्थी बडी संख्या में शिक्षा लेते रहने से इस जिले को शैक्षणिक केंद्र के रूप में पहचाना जाता हैं. लेकिन वर्तमान में जिले के शहर व ग्रामीण क्षेत्र में विविध तरह के अवैध धंधे बडी संख्या में शुरू दिखाई दे रहे हैं. इस कारण समाज की युवा पीढी, विद्यार्थी तथा आम नागरिकों पर इसका दुष्परिणाम हो रहा हैं. फिलहाल एमडी ड्रग्स की बिक्री और तस्करी के कारण युवा व्यसनाधीन होते जा रहे हैं. इसी तरह जुए के अड्डे अनेक इलाकों में खुलेआम चल रहे हैं. जिससे अपराध बढने की संभावना निर्माण हो रही हैं. साथ ही अवैध साहुकार जरूरतमंद नागरिकों को अधिक ब्याज दर से पैसे देकर उनका आर्थिक शोषण कर रहे हैं. अवैध शस्त्र और उसकी लेनदेन से कानून व सुव्यवस्था का प्रश्न निर्माण हो सकता हैं. प्रतिबंधित गुटखे की अवैध बिक्री स्वास्थ्य के लिए घातक रहने के बावजूद कुछ स्थानों पर खुलेआम वह बेचा जा रहा हैं. इस सभी अवैध धंधो के कारण जिले में अपराधिक प्रवृत्ती बढने का भय निर्माण हो गया हैं. विशेष रूप से विद्यार्थी और युवाओं पर इसका बुरा असर हो रहा हैं. समाज का नैतिक व सामाजिक वातावरण बिगडने की संभावना हैं. अनेक स्थानों पर शिकायत करने के बावजूद अपेक्षित कडी कार्रवाई न होने की भावना नागरिकों में निर्माण हो रही हैं. इस कारण जिले में जारी इन अवैध धंधों पर विशेष अभियान चलाकर कडी कार्रवाई करने की संबंधितों को सूचना देने और जिले में नियमित छापे व जांच अभियान चलाने की मांग अमित वेलुकर ने अपने ज्ञापन में की हैं.

Back to top button