जानबूझकर फैलाये जा रहे वीडियो और फोटो

बच्चू कडू ने बीजेपी पर लगाया साजिश का आरोप

* बच्चू कडू का खुलासा
* महादेव मंदिर में मिले थे खरात
अमरावती /दि.24- राज्य के पूर्व मंत्री अचलपुर के पूर्व विधायक और प्रहार जनशक्ति पक्ष के सर्वेसर्वा ओमप्रकाश उर्फ बच्चू कडू ने स्पष्ट किया कि, कार्यकर्ताओं के आग्रह पर वे उस समय महादेव मंदिर में गये वहां भोंदू बाबा अशोक खरात भी थे. कडू ने कहा कि, खरात ने उनका सत्कार किया. उन्होंने भी आयु में बडे होने से संस्कृति के अनुसार खरात के पैर पडे. हमें पता होता है कि, यह महाराज काम के नहीं है. किंतु समाज की राय के जतन हेतु जाना पडता है. कडू ने कहा कि, हम उनका निषेध करते हैं.
अशोक खरात पर महिलाओं के भयंकर शोषण के आरोप लगे है. यह विषय फिलहाल प्रदेश में सर्वत्र चर्चित है. ऐसे में बच्चू कडू का खरात को पैर पडते फोटो और वीडियो वायरल होने पर कडू ने प्रतिक्रिया दी. कडू ने आरोप किया कि, उस महाराज के पास मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गृह मंत्री अमित शाह, एकनाथ शिंदे, विखे पाटिल सभी गये थे. उनसे मीडिया ने सवाल किया क्या. कडू ने आरोप लगाया कि, कौनसी सीडी बाहर निकालना है, यह बीजेपी ने तय कर रखा है. अन्य कई लोग गये किंतु उन्हें कोई नहीं पूछ रहा. बच्चू कडू गरीब है, इसलिए आप पूछ रहे हैं. बच्चू कडू को बदनाम करने का एजेंडा बीजेपी कार्यालय से चलाये जाने का आरोप प्रहार पक्ष के सर्वेसर्वा ने किया.
बच्चू कडू ने कहा कि, उस भोंदूबाबा का उनसे कहा गया पूरा बयान झूठा निकला. उस समय बच्चू कडू उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री थे. खरात के साथ अचानक मुलाकात हो जाने की बात कडू ने कही. मेरी गलती थी. किंतु बीजेपी मेरे ही वीडियो निकालकर वायरल करने की साजिश का आरोप कडू ने लगाया.

Back to top button