दुपहिया वाहन चोर धरा गया

क्राईम ब्रांच की कार्रवाई

अमरावती/दि.25 गाडगे नगर थाना क्षेत्र से दुपहिया चोरी के प्रकरण में क्राईम ब्रांच के दल ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की दुपहिया जब्त कर ली हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम साबनपुरा निवासी मो. सुफियान युसूफ अली शहा (24) हैं.
जानकारी के मुताबिक गाडगेनगर थाना क्षेत्र से एक मोटरसाईकिल चोरी हो गई थी. इस प्रकरण की जांच गाडगे नगर पुलिस के साथ क्राईम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्ववाला दल भी कर रहा था. सहायक निरीक्षक अमोल कडू, हेड कांस्टेबल संभाजी केंदे, गजानन ढेवले, विकास गुडधे, नाजीमोद्दीन सैयद, सागर ठाकरे, निखिल गेडाम, योगेश पवार का दल बुधवार 25 मार्च को पेट्रोलिंग कर रहा था तब उन्हें जानकारी मिली की एक व्यक्ति अमरावती बस डिपो की तरफ से सुंदरलाल चौक की तरफ चोरी की गाडी लेकर बिक्री करने के इरादे से जा रहा हैं. इस कारण क्राईम ब्रांच के दल ने पुलिस मुख्यालय मैदान के सामने आरोपी को कब्जे में लेकर उसके पास की एमएच 27-एक्यू 9052 क्रमांक की काले रंग की सीबीझेड दुपहिया बाबत पूछताछ की तब आरोपी मो. सुफियान युसूफ अली शहा ने यह दुपहिया 20 दिन पूर्व पंचवटी चौक के पीडीएमसी हॉस्पिटल गेट के पास से चुराने की जानकारी दी.पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से दुपहिया जब्त कर ली हैं. आरोपी को गाडगे नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया हैं.

Back to top button