सतीधाम में पंजीरी और लस्सी की प्रसादी
‘श्रीराम चंद्र कृपालु भजुमन....’

* उमडे राम भक्त, गगनभेदी जयघोष
* राम दरबार की सजावट से दर्शनार्थी मुग्ध
अमरावती/दि.26 – सतीधाम में राम दरबार की हमेशा की तरह अत्यंत सुंदर सजावट ने दर्शनार्थियों का मन मोह लिया. दोपहर ठीक 12 बजे राम जन्मोत्सव की आरती के समय भगवान राम का गगनभेदी जयघोष पुरोहितों और भक्तों ने किया. राम स्तुति ‘श्रीराम चंद्र कृपालु भजुमन….’ गाया गया. उसी प्रकार सभी को आरती करने का अवसर मिलने से भक्त धन्य हो गये. शांति पाठ पश्चात पंजीरी, हलवा, रामफल और लस्सी तथा फलों की प्रसादी सभी को दी गई. भाविकों की उपस्थिति ने राम जन्मोत्सव की गरिमा और उल्लास को बढा दिया था. सर्वश्री संजय झूनझूनवाला, जय जोशी, विजय जोशी, ओमप्रकाश जोशी, संजय नांगलिया, विजय केडिया, कैलास अग्रवाल, लकी पांडे, छेदीलाल मस्करा, अक्षय व्यास, आशीष लढ्ढा, शिवनारायण पांडे, विष्णुकांत पांडे, श्रवण पांडे, रुपेश कुमार, राजू राम शर्मा, संजय अभय राम, हुक्मीचंद खंडेलवाल, दीपक जोशी, हस्तीमल टेलर, पवन भूत, विठ्ठल बढिये, श्याम शुक्ला, बाबू शुक्ला, सोनू यादव, अनिल पडिया सहित बडी संख्या में भाविकों की उपस्थिति रही. जिससे उत्सव बडा और खास हो गया था. सभी को राम दरबार की सजावट मोहित कर गई. सतीधाम वैसे भी अपनी सुरुचिपूर्ण सजावट के लिए प्रसिद्ध है. ऐसा ही उत्सव अगले गुरुवार को हनुमान जयंती का होना है.





