घरेलू सिलेंडर का 10-12 दिनों का बैकलॉग
सर्वर डाउन होने का भी मसला

* इंधन की कमी नहीं, शीघ्र हालात में होगा सुधार
अमरावती/दि.27 – खाडी युद्ध के कारण जिले में मची घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की आपाधापी के बीच आज आपूर्ति विभाग और डीलर्स ने संकेत दिये कि, देश में इंधन की कमी नहीं है, हालांत में शीघ्र सुधार होगा. फिलहाल तो 10-15 दिनों का बैकलॉग सिलेंडर पर चल रहा है. अर्थात नंबर लगाने वाले उपभोक्ताओं को अगले हफ्ते 15 दिनों में सिलेंडर घर पहुंच अवश्य मिलेगा.
अमरावती मंडल से चर्चा दौरान डीलर्स के प्रतिनिधि ने बताया कि, सरकार के निर्देश पर तीनों प्रमुख तेल कंपनियों, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्थान ऑइल, इंडियन ऑइल ने गैस सिलेंडर की राशनिंग शुरु की है. सरकार का कदम निश्चित ही सावधानी का हो सकता है. खाडी देशों में जंग शुरु हुए तीन सप्ताह बीत गये हैं. ऐसे में सरकार ने देश में प्रोडक्शन 50 हजार टन तक करने कहा है. यह हो भी रहा है. किंतु सर्वर डाउन होने से भी जल्दी नंबर नहीं लग पा रहे.
अधिकृत सूत्रों ने बताया कि, घरेलू सिलेंडर का दुरुपयोग करने वाले लोगों पर और कडी कार्रवाई अब की जाएगी. उडन दस्तों को कडाई से ऐसे लोगों पर निगरानी और एक्शन लेने कहा गया गया है. रिपोर्टस के अनुसार अमरावती में होटल और नाश्ता स्टॉल संचालक व्यावसायिक सिलेंडर नहीं मिलने की स्थिति में दोगुने, तीनगुने पैसे देकर घरेलू सिलेंडर ले रहे हैं और अपने यहां उसका इस्तेमाल कर रहे हैं. उस पर भी अंकुश लगाने की प्रशासन कोशिश कर रहा है. शहर के अनेक भागों में इस प्रकार की कालाबाजारी होने का दावा पाठक वर्ग ने अमरावती मंडल से जानकारी साझा करते हुए किया. इस बीच आज गैस एजेंसियों के बाहर कतारे छोटी होती देखी गई. डीलर्स का कहना है कि, नंबर लगाने के कम से कम 10 दिनों बाद सिलेंडर उपलब्ध हो जाएंगा.





