कल भव्य ईनामी कुश्ती दंगल
विपक्ष नेता विलास इंगोले और हाजी हमीद रोशन रहेंगे उपस्थित

अमरावती /दि.28 – आगामी 29 मार्च को स्थानीय वलगांव रोड स्थित निदा स्कूल ग्राउंड पैराडाइज कॉलोनी में भव्य इनामी कुश्ती दंगल इस्लामी अखाडा कुमार कुश्ती स्पर्धा का आयोजन किया गया है. 29 मार्च को शाम 6 बजे मनपा के विपक्ष नेता विलास इंगोले की उपस्थिति में इस स्पर्धा का उद्घाटन समारोह किया जाएगा. वे इस आयोजन में अध्यक्षस्थान पर आमंत्रित किए गए है. वहीं उद्घाटक तौर पर हाजी हमीद रोशन उपस्थित रहेंगे. साथ ही प्रमुख उपस्थिति मेन पार्षद लुबना तन्वीर, पार्षद धीरज हिवसे, पार्षद प्रशांत महल्ले, पार्षद अनिता काले, पार्षद ऋषिकेश देशमुख, पार्षद राजश्री जठाले उपस्थित रहेंगे.
इस भव्य समारोह में उपस्थित रहने का आवाहन आयोजन समिति के हाजी एजाज साहब, हाजी सलीम, अनीस पहलवान, सत्तार पहलवान, सलीम भाई, नूरा बिजली पहलवान, आदिल पहलवान, शेख मुनाफ, हाजी सुबान पहलवान, अभिजीत पहलवान, मोहम्मद जाफिर, मोहम्मद सलीम जावेद, शेख गनी ने किया है. वहीं इस भव्य आयोजन में इस्लामी अखाडा के अध्यक्ष सैयद शोएब पहलवान, कोच मनोज तायडे, पहलवान एजाज पठान भी प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा इस इस्लामी अखाडा में बडी संख्या में उपस्थित रहने की अपील पूर्व पार्षद सलीम बेग युसूफ बेग के साथ-साथ इस्लामी अखाडा के अध्यक्ष सैयद शोएब, सैयद इशाद ने किया है. शाम 6 बजे उद्घाटन होगा, वहीं रात 9 बजे पुरस्कार वितरण समारोह की शुरुआत होगी.





