भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव कल से

विविध सांस्कृतिक,, सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

* 30 को शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
* भगवान महावीर बहुउद्देशीय समिति का आयोजन
अमरावती / दि.28 भगवान महावीर बहुउद्देशीय समिति की ओर से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री 1008 भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव व भगवान महावीर विधान का आयोजन रविवार, 29 व सोमवार 30 मार्च को किया गया है. महोत्सव के दौरान विविध धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन षटखंडागम भवन, दहीसाथ चौक, रतन भवन के समीप में किया गया है.
आयोजन स्थल पर स्थल पर आयोजित विविध कार्यक्रमों में रविवार 29 मार्च को प्रात: 7.30 बजे ध्वजारोहण, सकलीकरण, अंगन्यास, इंद्रपतिष्ठा मंडप प्रतिष्ठा, अभिषेक व पूजन,दोपहर 12.30 से 4 बजे तक भगवान महावीर विधान (पूर्णमति माताजी लिखित) का आयोजन सैतवाल दिसंबर जैन मंदिर बुधवारा में आयोजित किया गया है. विधान के संपूर्ण अनुष्ठान खामगांव के विधानाचार्य पं. राजेश रोकडे के मार्गदर्शन में संपन्न होंगे. विधान को संगीतमय बनाएंगे संगीतकार शुभांगी जैन, रात 7.30 बजे सारेगम फेम श्रुति जैन व श्याम जैन लाइव (नागपुर) का एक शाम वर्धमान के नाम कार्यक्रम षडखंडागम भवन दहीसाथ में होगा. सोमवार 30 मार्च को प्रात : 7.30 बजे भव्य शोभायात्रा षड्खंडागम भवन, दहीसाथ से निकाली जाएगी. गाजे- बाजे के साथ यह शोभायात्रा रतन भवन से प्रारंभ होकर दहीसाथ, गांधी चौक , महावीर मंदिर, जवाहर गेट, भाजी बाजार से भ्रमण करते हुए वापस षडखंडागम भवन, दहीसाथ पहुंचेगी. जहां शोभायात्रा का समापन होगा. गाजे- बाजे के साथ निकलनेवाली इस भव्य शोभायात्रा में विविध झांकिया, भजन मंडल, बैंड पथक, लेझीम पथक आदि होंगे. प्रात: 9 बजे ध्वज वंदन व ध्वज गीत का कार्यक्रम जयस्तभ चौक स्थित अहिंसा स्तंभ पर होगा. प्रात: 10.30 बजे बोलियां तथा उसके पश्चात भगवान महावीर स्वामी जन्मविषयक का कार्यक्रम होगा. यह कार्यक्रम षड्खंडागम भवन दहीसाथ में होगा. जहां अष्टक व भगवान महावीर स्वामी की महाआरती की जायेगी. दोपहर को 12 से 3 बजे तक रतन भवन, दहीसाथ अमरावती में महाप्रसाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. मंगलवार 31 मार्च को रात 7.30 बजे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन तीर्थकर ुुफाउंडेशन की ओर से बुधवार स्थित हरिभाउ कलोती स्मारक प्रस्तुत किया जाएगा. इसके अलावा विविध स्पर्धाओं का भी आयोजन किया गया है. जिनमें निबंध स्पर्धा 18 वर्ष से उपर के लिए तथा 18 वर्ष से नीचे वालों के लिए आयोजित है. अन्य कार्यक्रमों में कपडे की थैलियों का वितरण करना, पक्षियों को दानापानी के यंत्र लगाना, पक्षियों के 50 जलपात्र लगाना तथा पशुओं के लिए 5 जलटांकों का वितरण व व्यवस्था का भी समावेश है. अधिक जानकारी के लिए मो. न . 9421603056 पर संपर्क करने की अपील की गई है.
अन्य विशेष कार्यक्रमों में 30 मार्च की दोपहर को जेवड नगर, वृध्दाश्रम, मातोश्री वृध्दाश्रम, संत गाडगेबाबा वृध्दाश्रम तथा मधुबन वृध्दाश्रम में भोजन वितरण का कार्यक्रम होगा. 30 मार्च को सुबह 7 से दोपहर 4 बजे तक सैतवाल दिगंबर जैन मंदिर में ज्ञानमति महिला मंडल द्बारा भव्य प्रदर्शनी व बिक्री का भी आयोजन किया गया है.

तबला जुगलबंदी मिलेगी देखने
महावीर जन्म कल्याण उत्सव के अंतर्गत रविवार शाम श्री सरस्वती संगीत विद्यालय बुधवारा अमरावती की ओर से तबला जुगलबंदी का कार्यक्रम रखा गया है. जिसमें संचालिका मिनल राजीव फुकटे, ओजस फुकटे, काव्य फुलाडी, सापेक्षा फुलाडी, ऋषिकेश खरे, कृष्णा बिल्लेवार, विराट जोंधलेकर, कृष्णा ठाकुर, सई निकम और मिनल फुकटे शामिल होंगे.

श्रावकों के लिए भोजन व्यवस्था
त्यागी व्रती श्रावकों के लिए बुधवारा जैन मंदिर में भोजन की व्यवस्था की गई है. त्यागी व्रती के भोजन के पुण्यार्जन परिवार है. ब्र. शिखा दीदी, ब्र. पूजा दीदी व श्रीमती गुणमाला भागचंद जैन, मीना प्रवीण राउत, विजया संदीप फुकटे, शौर्य, सम्मेद फुकटे. इसलिए समस्त त्यागी व्रती श्रावकों से आयोजन का लाभ उठाने का अनुरोध समिति की ओर से किया गया है. समाज बंधुओं से सह परिवार इन कार्यक्रमों में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का अनुरोध भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष प्रमोद बगत्रे, सचिव योगेश विटालकर, उपाध्यक्ष चंद्रकांत मोदी, दिलीप नखाते, विजय चवरे, सदस्य सुनील तिप्पट, किशोर नखाते,संजय विटालकर, सजल जैन, नीलेश कलमकर, निरंजन फुकटे, सुरेश डोलस, राजेंन्द्र बन्नोरे,सचिन संगई, मुकेश जैन, सोनू जैन, संदीप फुकटे, नितिन बन्नोरे, प्रदीप आग्रेकर, प्रशांत सावलकर, अनिल सावलकर, आनंद वारकरी, सुरेश भाग्यवंत, पंकज राउल, विवेक फुलंबरकर, राजेंद्र शाह ने किया है.

Back to top button