फिर एक कैफे पर छापा, पकडे गये लडके-लडकियां
राजापेठ थाने में बुलाये गये पालक वर्ग

अमरावती/दि.28 – शुक्रवार को मंगलधाम एरिया में एक कथित होटल पर छापे के बाद आज दोपहर 3 बजे के दौरान राजापेठ थाना क्षेत्र में बडनेरा रोड डीमार्ट के पीछे एक कैफे में महिला सेल ने छापा मारा. छात्र-छात्राओं को अश्लील हरकते करते पकडे जाने का समाचार है.
बताया गया कि, निरीक्षक दीप्ति ब्राह्मणे के नेतृत्व में महिला सेल ने यह कार्रवाई की. 5-6 जोडों को हिरासत में लेकर राजापेठ थाने लाया गया है. वहां छात्र-छात्राओं के माता-पिता को बुलाये जाने की भी खबर है. दो दिनों के भीतर इस तरह के रेड की यह दूसरी घटना होने से शहर में खलबली मची है. दूसरी ओर अभिभावक वर्ग चिंतित हो उठा है. परीक्षा के दिनों में विद्यार्थी कैफे में समय बीता रहे हैं.





