भगवान महावीर जयंती पर भोजनदान

अमरावती /दि.30 – भगवान महावीर जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जैन संघटना, बडनेरा शाखा की ओर से सामाजिक सेवा का सराहनीय कार्य करते हुए बेघर एवं जरूरतमंद लोगों के लिए भोजनदान कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस उपक्रम के तहत बडनेरा स्थित आधारशहरी बेघर निवारा में सुबह के समय भोजन वितरण किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निवारा में रहने वाले लोगों ने भोजन ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की.
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सुदर्शन गांग, जवाहर गांग, युवा नेतृत्व नितेश गांग, नितीन दोषी सहित जैन संघटना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम में निवारा संचालक राजीव बसवनाथे, व्यवस्थापिका ज्योति राठोड तथा देखभालकर्ता रोहित घोंगडे भी मौजूद थे. इस पहल के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा का संदेश दिया गया और एक हाथ मदद का इस संकल्प को साकार किया गया.





