शहर विकास और बिजनेस ग्रोथ पर चर्चा
सीए मयूर झंवर और उद्यमी मधुर लढ्ढा ने रखे विचार

* क्रेडाई की आमसभा में साधक-बाधक चर्चा
* एक्स्पो के लकी ड्रॉ का भी आयोजन
* सर्वेश पुंडकर को स्कूटर तथा दिनेश पाटिल ने जीता 3 ग्राम सोने का सिक्का
अमरावती/ दि.30 – भवन निर्माता तथा विकासकों की सबसे बडी संस्था क्रेडाई की आमसभा में रविवार को होटल ग्रैंड महफिल के पर्ल सभागार में शहर विकास और बिल्डर्स के बिजनेस ग्रोथ पर महत्वपूर्ण विचार विनिमय हुआ. प्रसिध्द चार्टर्ड अकाउंटंट मयूर झंवर ने ‘विजन अमरावती, मांग निर्माण, इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास एवं रियल स्टेट ग्रोथ ’ विषय पर विचार रखे और मार्गदर्शन किया. उसी प्रकार टीसीसी मॉल के निदेशक एवं युवा उद्यमी मधुर लढ्ढा ने ‘री थिकिंग हाउ सक्सेसफुल प्रोजेक्ट्स आर क्रिऐटेड’ विषय पर विचार रखे. कार्यक्रम की अध्यक्षता केे्रेडाई अमरावती अध्यक्ष राजन पाटिल ने की.
इस समय सचिव श्रीकांत धर्माले, पूर्व अध्यक्ष राम महाजन, पूर्व अध्यक्ष नीलेश ठाकरे, अनिल विखे, कपिल आंडे, भूषण देशपांडे, पप्पी धवले, नितिन शेंद्रे, आशीष दुधे, रवीन्द्र गोरटे, सचिन वानखडे और अन्य सदस्य तथा महिला विंग की सभासद उपस्थित थी.
एक्सपो का निकाला गया लकी ड्रॉ
क्र्रेडाई के सचिव श्रीकांत धर्माले ने बताया कि गत जनवरी में आयोजित क्र्रेडाई एक्स्पो का लकी ड्रॉ निकाला गया. सर्वेश पुंडकर ने चेतक ईवी स्कूटर और दिनेश पाटिल ने 3 ग्राम का सोने का सिक्का जीता. क्रेडाई ने अपनी श्रेष्ठ परंपरा को कायम रखते हुए ईनाम विजेताओं को संपर्क कर पुरस्कृत किया. क्रेडाई का एक्स्पो हिट रहा था. दर्जनों की संख्या में यूनिट की बुकिंग हुई थी. इस बार प्रसिध्द अभिनेत्री गिरिजा ओक मुख्य अतिथि रही.





