भूमि नापजोख तेजी से, प्रत्येक जिले में निजी भूमापक
तय समय में होगी नापजोख और सीमा कायम

* राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा घोषणा
मुंबई /दि.30- जमीन नापजोख प्रकरण का अचूक और त्वरित तथा गुणवत्तापूर्ण निपटारा करने प्रदेश के सभी जिलों में प्रशिक्षित परवाना धारक भूमापक और नापजोख एजेंसी नियुक्ति करने का महत्वपूर्ण निर्णय सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक उपरान्त किये जाने की घोषणा राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने की. उन्होंने बताया कि, इस बारे में कार्यपद्धति तय कर शीघ्र शासनादेश जारी हो जाएगा. इससे तय समय सीमा में भूमि की नापजोख होगी. प्लॉट, खेती की सीमाएं तय की जाएगी. दस्तावेज न रहने पर पंचनामा किया जाएगा. कोई गडबडी दिखाई देने पर संबंधित का लाईसेंस रद्द करने की कडी कार्रवाई की जाएगी. अब प्रलंबित भूमि नापजोख के कामों में रफ्तार आने का दावा भी चंद्रशेखर बावनकुले ने किया.
* जिलाधीश की समिति
योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति स्थापित की गई है. जिसमें एनसीआई के तकनीकी सलाहकार, आईटीआई के प्राचार्य, जिला अधीक्षक भूमि अभिलेख का समावेश है. निजी भूमापक के रुप में आईटीआई (सर्वे) के पदवीधारक की नियुक्ति होगी. चुने गये उम्मीदवारों को भूमि अभिलेख विभाग द्वारा 2 सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा. उसे पूर्ण करने उपरान्त टेस्ट ली जाएगी. योग्य उम्मीदवारों को छत्रपति संभाजी नगर के लैंड रिकॉर्ड ट्रेनिंग अकादमी से 2 वर्षों हेतु लाईसेंस इशू
* प्रगती में बाधा हटाने निर्णय
राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बहुत साफ कहा कि, केवल भूमि की नापजोख न होने के कारण कई काम प्रलंबित हो जाते. उद्यमी और नये व्यवसाय शुरु नहीं किये जा सकते थे. ऐसे में प्रगती में आ रही बाधा को दूर करने के लिए यह फैसला किया गया है. सामान्य लोगों का टेंशन दूर होगा. समय बचेगा. तीव्रता से नापजोख होगी. ई-नापजोख के लिए 2.0 आधुनिक सॉफ्टवेअर का उपयोग होगा.





