देसाई निवास से निकली भव्य शोभायात्रा

अमरावती/दि.31 – श्री वर्धमान स्थानकवासी गुजराती जैन संघ अंबापेठ द्वारा भगवान महावीर जन्मोत्सव अंतर्गत आज सबेरे 7 बजे देसाई स्टोर्स व शगुन प्रतिष्ठान के संचालक श्री रमणिकलाल पोपटलाल देसाई परिवार के लक्ष्मी विहार,शिलांगण रोड मोहन मार्बल के पीछे,हनुमान मंदिर के पास स्थित निवास स्थान परम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई. उसी अवसर की यह चित्रमय झलकियां. बडी संख्या में जैन बांधव-भगिनी उत्साह से शोभायात्रा में सम्मिलित हुए और गरिमा बढाई.





